Web  hindi.cri.cn
    भारत के बाज़ार में अधिकांश चीनी उत्पाद ईवू से आये हैं
    2016-06-18 19:43:36 cri

    ईवू थोक बाजार में उत्पादों की प्रचुर किस्में हैं। मोजे से खिलौने, कृत्रिम फूल से फेशनेबल दीवार घड़ी तक सब कुछ उपलब्ध है। स्थानीय अधिकारी ने कहा कि विश्व के करीब 70 प्रतिशत क्रिसमस उपहार इस छोटे शहर से निर्यात किये जाये हैं। रेल गाड़ी से जाने पर ईवू शांगहाई से करीब तीन घंटे का रास्ता है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ईवू के सबसे ज्यादा निर्यातित उत्पाद किस देश को जाते हैं? हां, जवाब भारत ही है। भारत ईवू का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है। ईवू के प्रमुख 10 व्यापारिक साझेदारों में 8 एशिया से हैं।

    हर रोज़ हजारों भारतीय लोग इस छोटे शहर में इकट्ठा होकर दुकानदारों से सौदा करते हैं और चीनी उत्पादों को खरीदते हैं। भारतीय बाजारों में इन उत्पादों की कीमत कई बार दोगुनी हो सकती है।

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040