मसाला झींगा के साथ इतालवी नूडल्स
चाओ शिनयुन को स्वादिष्ट खाना पसंद है। जब भी वह कोई नया डिश खाता है, तो वह जरूर इससे संबंधित जानकारी और रेसपी का पता करता है। फिर इस डिश को खुद से बनाने का प्रयास करता है। कभी कभार वह अपने दोस्तों को घर बुलाकर एक साथ स्वादिष्ट खाने का मज़ा लेता है। डिनर या लंच के लिए वह एक लम्बा-सा मेन्यू तैयार करता है और मेन्यू के अनुसार खुद से खाना पकाता है, इससे उसे बहुत खुशी मिलती है। इतने लम्बे समय में उसकी इन मेन्यू से एक किताब बन गई है। चाओ शिनयु ने कहा:
"वर्तमान में मेरी तरह स्वादिष्ट खाना बनाने वाले लोग अनगिनत है। उनके पास खुद की अलग-अलग रेसपी और खाना बनाने का अनुभव है। मैंने कई किताबों की शैलियों को जाना और समझा है और मैं अपने किताब की शैली ढूंढ़ना चाहता हूँ। लगता है कि पुरूष के रूप में मुझे महिलाओं की तुलना में अलग रेसपी बनानी चाहिए। मुझे आशा है कि इसके माध्यम से एक पुरुष का जीवन माहौल दिखाया जाएगा।"
चाओ शिनयु की इस किताब में हरेक डिश की रेसपी उसके द्वारा खाना बनाने के अनुभवों के आधार पर तैयार है। इसमें चीनी खाना, जापानी खाना, दक्षिण पूर्वी एशियाई खाना, मिठाई और पर्यटन के दौरान विभिन्न जगहों पर खाए गए पकवान आदि शामिल हैं। चाओ ने कहा कि स्वादिष्ट खानों की दुनिया में पारंपरिक पकवान की संस्कृति का सम्मान किया जाना जरूरी है, लेकिन इसमें नए स्वाद और खाना पकाने का नया तरीका भी अपनाया जा सकता है।
वर्तमान में चाओ शिनयु पूरी तरह से स्वाद-जगत में प्रवेश कर चुका है। वह दूसरों को स्वादिष्ट खाना बनाना सिखाता है और स्वादिष्ट खाना बनाने के खुद के अनुभवों को दूसरे के साथ शेयर करता है। भविष्य की चर्चा करते हुए चाओ शिनयु ने कहा:
"मेरे जीवन में जो भी काम है, उसे मैं अपनी इच्छानुसार करता हूं। मुझे लगता है कि मौजूदा काम को अच्छी तरह किया जाए, तो बाद में अधिक सुनहरा काम आपका इन्तज़ार करेगा। एक कदम आगे बढ़ाते वक्त मैं दूसरे कदम के रंग को भी महसूस कर सकूंगा।"
इन्टरनेट पर चाओ शिनयु द्वारा अपलोड डिश