चाओ शिनयु अपने घर में
पहले इन्टरनेट पर अपनी व्यंजन विधि यानि रेसपी अपलोड करने के दौरान चाओ शिनयु कभी-कभार इसके साथ संबंधित फोटो अपलोड करना भूल जाता था। डिश तैयार हो जाने तक फोटो खिंचने में देरी हो जाती थी। फिर, चाओ शिनयु को मजबूरन इन्टरनेट पर कुछ हास्यपूर्ण चित्र ढूंढ़ कर अपने डिश के साथ अपलोड करना पड़ता था। इसकी चर्चा में चाओ शिनयु ने कहा:
"मेरी व्यंजन विधि से लोगों को मजा आता है, क्योंकि ये दूसरों की व्यंजन विधि से अलग है। इस तरह बहुत से नेटीजन मेरी व्यंजन विधि को फौलो करते हैं। अभी तक मेरे करीब एक लाख फोल्लोवेर्स हैं। मैं उनके साथ विभिन्न प्रकार का आदान-प्रदान करता हूँ। जरा सोचिए, आप एक गैर-पेशेवर शेफ हैं, केवल स्वादिष्ट खाना बनाना पसंद करते है। आप अपने अनुभव के आधार पर खुद ही डिश बना रहे हैं, तो उसमें कुछ न कुछ कमियां तो रह जाएंगी। आपको लगता है कि यह खाना स्वादिष्ट है, लेकिन वास्तव में उसे और स्वादिष्ट बनाया जा सकता है। इस तरह से देखा जाए, तो हमें और अधिक अनुभव लेने की जरूरत है।"
वर्ष 2012 में चाओ शिनयु ने खाना पकाने के एक रियलिटी शो《सर्वश्रेष्ठ शेफ》में भाग लिया। इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों के बीच एक प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। चाओ शिनयु के विचार में वह एक पेशेवर शेफ नहीं है और न ही ज्यादा रेसपी जानते हैं। इसके साथ एक कड़े मंच के रूप में《सर्वश्रेष्ठ शेफ》कार्यक्रम में भाग लेना काबिल-ए-तारिफ है। लेकिन प्रतियोगिता में चाओ शिनयुन द्वारा खुद से बनाए हुए मसाला झींगा के साथ इतालवी नूडल्स को जूरी दल के सदस्यों की भूरी-भूरी प्रशंसा मिली। इस कार्यक्रम की चर्चा करते हुए चाओ शिनयु ने कहा:
"पहले मैंने《सर्वश्रेष्ठ शेफ》रियलिटी शो देखा था और मुझे बेहद पसंद आया। वर्ष 2012 में इस कार्यक्रम की शूटिंग में भाग लेने के बाद मैं धीरे-धीरे करके टॉप-10 में शामिल हो गया। इस कार्यक्रम से काफी संख्या में लोग मुझे पहचानने लगे।"