Web  hindi.cri.cn
    160418 आलू के उत्पादन से गरीबी उन्मूलन
    2016-04-18 10:19:40 cri

    शाओ यानरोंग वर्ष 2010 में छ्यांग छाईश्या के साथ किसान सहयोगी कारोबार स्थापित वाली संस्थापक है। उसने कहा कि सहयोगी कारोबार में भागीदारी से उसके जीवन में भारी परिवर्तन आया है। शाओ ने कहा:"पहले मेरे पास कोई अतिरिक्त आय नहीं थी। लेकिन आज हमने आलू उगाने की नई तकनीक हासिल की है। अब आलू उत्पादन से सालाना आय 70 या 80 हज़ार युआन होने लगी। पोल्ट्री फार्म को एक साथ मिलाकर एक साल में मुझे एक लाख युआन की आय मिलती है।"

    तिंगशी के अच्छी गुणवत्ता वाले आलू को देश भर के विभिन्न स्थानों तक बेचने के लिए छ्यांग छाईश्या ने परिवार के सदस्यों का भी प्रोत्साहन किया। उसकी बड़ी बेटी की शादी के बाद मध्य चीन के हूपेई प्रांत की राजधानी वूहान में बसने लगी। तो छ्यांग छाईश्या ने अपनी बेटी को वू हान और क्वांगचो जैसे शहरों में आलू के सौदे की जिम्मेदारी दी। उसने विश्वविद्यालय से अभी-अभी स्नातक किये हुए बेटे को आलू उद्योग के विकास के लिए भी गांव में वापस बुलाया। अपनी मां की चर्चा करते हुए छ्यांग छाईश्या के बेटे को बहुत गर्व महसूस होता है। उसने कहा:"मेरी मां बहुत महान है और उसमें सद्भावना भरी है। दूसरों की गरीबी को देखकर वह सहायता करना चाहती है। कभी कभार मां बिना पैसे लिए किसानों को रासायनिक खाद देती है। जब उन्हें पैसे मिले, तो मां को देते हैं। मैं मां को समझता हूँ। बचपन में हमारे घर का जीवन भी गरीबी से भरा था। हम अपने प्रायसों से कदम-दर-कदम जीवन को बदलते हैं। अब जीवन स्थिति अच्छी हो गई है। मां दूसरे लोगों की सहायता करती हैं। मैं उनका पूरी तरह समर्थन करता हूँ। और मैं उनके सपने को पूरा करने में मदद करने को भी तैयार हूँ।"

    परिजनों के अलावा छ्यांग छाईश्या अपने आलू उद्योग में विश्वविद्यालय के ग्रेजुएट विद्यार्थियों को भी आकर्षित करती हैं। 24 वर्षीय छ्यु हअफ़ंग छ्यांग छाईश्या के बेटे का विश्वविद्यालय में सहपाठी था। वह स्नातक होने के बाद छ्यांग छाईश्या के गांव में आया। वर्तमान में छ्यु हअफ़ंग मुख्य तौर पर कृषि उत्पादों के प्रसार में कार्यरत है। गांव में काम करने का विकल्प क्यों चुना?इसकी चर्चा करते हुए छ्यु हअफ़ंग ने कहा:"मैं ग्रामीण हूँ और मुझे गांव के विकास की स्थिति के बारे में पता है। अब अधिकांश लोग गांव को छोड़कर शहर गए। लेकिन मुझे लगता है कि कृषि फिर भी आर्थिक विकास का आधार है।"

    पहले, ल्युफिंग गांव में गांव वासियों की औसतन सालाना आय मात्र एक या दो सौ युआन होती थी। लेकिन इधर के कुछ वर्षों में आलू उद्योग के विकास, स्थानीय सरकार के समर्थन से गांव वासियों की औसतन सालाना आय दस या बीस हजार युआन तक बढ़ गई है।

    जीवन अच्छा हो गया, उद्योग का लगातार विकास हो रहा है। लेकिन छ्यांग छाईश्या वर्तमान स्थिति को लेकर संतुष्ट नहीं है। उसे लगा कि और अधिक काम करने की आवश्यकता है। धनी के लिए मार्ग और यातायात सुविधा जरूरी है। भविष्य के विकास की चर्चा करते हुए छ्यांग छाईश्या ने कहा कि वह गांव में मार्ग यातायात सुधारने के लिए और प्रयास करने को तैयार है। ताकि स्थानीय आलू को देश के विभिन्न स्थलों तक पहुंचाने के लिए और सुविधा मिल सके।

    (श्याओ थांग)


    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040