चीनी पर्यावरण संरक्षण मंत्री छेन ची निंग ने हाल में कहा कि अभी चीन वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के दूसरे चरण से गुजर रहा है। नियंत्रण के इफेक्ट पर पवन वेग, नमी और वर्षा से प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा:"उदाहरण के लिये गत साल के अंत में एल नीनो से पैदा प्रभाव से वायु प्रदूषण अति गंभीर हुआ। अभी चीन वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के दूसरे चरण से गुजर रहा है। हम प्रदूषण निकासी पर और नियंत्रण करेंगे तो पर्यावरण समस्या हल हो सकेगी।"
छेन ची निंग ने कहा कि इधर वर्षों में चीन वायु प्रदूषण नियंत्रण पर भारी महत्व देता है। कम निकासी, औद्योगिक संरचना के रद्दोबदल, कोयला दहन नियंत्रण से कार प्रदूषण नियंत्रण, धूल नियंत्रण तक चीन ने बहुत कदम उठाए। जिन में से नई ऊर्जा वाहनों का प्रचार-प्रसार वायु प्रदूषण नियंत्रण का एक कदम बना है। चीनी प्रथम ऑटोमोबाइल समूह कंपनी के सी ई ओ श्यू पिंग ने हाल में कहा:"12वीं पंचवर्षीय परियोजना के दौरान नई उर्जा वाहनों का बड़ा विकास हुआ है। गत साल चीन में उत्पादन और बिक्री वाले नई ऊर्जा वाहनों की संख्या 3 लाख 70 हजार तक पहुंची, जो प्रथम बार अमरीका से अधिक है और 2014 से 3.5 गुना अधिक है।"
श्यू पिंग के ख्याल में नई ऊर्जा वाहन चीन का रणनीतिक उद्योग है। अभी शक्तिशाली देश इस उद्योग के वैज्ञानिक तकनीक का विकास कर रहा है। जबकि इस संदर्भ में चीन और उन देशों के बीच अंतर कम है। इसलिये उनकी सलाह नई ऊर्जा वाहनों संबंधी राष्ट्रीय प्रयोगशाला की स्थापना करना है। उनका कहना है:"राष्ट्रीय प्रयोगशाला की स्थापना की जानी और रणनीतिक लक्ष्य,तकनीक और रूझान स्पष्ट की जाना तथा कूंजीभूत समस्याओं का अनुसंधान किया जाना चाहिये, जिन में नई ऊर्जा वाहनों के बैटरी सामग्री समस्या, इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण प्रौद्योगिकी समस्या आदि शामिल है।"
पेइचिंग के ता शिंग जिला स्थित रेइ हाई क्षेत्र में एक सरल टेलीफोन बूथ खड़ी हुई, जो इधर वर्षों में ध्यान केंद्रित नई ऊर्जा वाहनों का निजी चार्ज ढेर है। चार्ज ढेर के मेजबान श्री वांग ने हमें बताया कि पिछले एक साल से उन्होंने नई ऊर्जा वाहनों के कम लागत, कम ऊर्जा की खपत का अनुभव किया है। उन का कहना है:"नई ऊर्जा वाहन पर अच्छा लगता है। हर सप्ताह दो बार चार्ज तो बस है। पर्यावरण संरक्षण के लिये लाभदायक है। आशा है अधिक चार्ज ढेर की स्थापना की जा सकेगी, इस से अधिक सुविधाजनक होगा।"
नई ऊर्जा निजी कारों के विकास के साथ साथ नई ऊर्जा बस का प्रसार भी हो रहा है। शहरीकरण, आधुनिकीकरण और मोटरीकरण के तेज विकास की प्रक्रिया में चीन के सामने शहरी यातायात की भीड़ का दबाव खड़ा ही नहीं, शहरी पर्यावरण वायु प्रदूषण भी। चीनी यातायात मंत्रालय के परिवहन सेवा विभाग के प्रभारी ल्यू श्याओ मिंग ने 14 तारीख को कहा कि सरकार नई ऊर्जा वाहनों के विकास पर भारी महत्व देती है, विशेषकर नई ऊर्जा बस के विकास पर। तीन सालों की प्रयत्न से पेइचिंग, शांगहाई, शेनचेन, चीनान और चंगचो आदि शहरों में नई ऊर्जा बसों का बड़ा विकस हुआ है। अभी इन की संख्या 50 हजार से अधिक है। उन्होंने कहा:"बसों के विकास के साथ साथ नई ऊर्जा बसों के विकास को प्राथमिकता दी जानी चाहिये। इसलिये 13वीं पंचवर्षीय परियोजना में स्पष्ट रूप से पेश किया गया है कि शहरी यातायात में नई ऊर्जा बसों की संख्या 2 लाख तक पहुंचेगी। इस तरह बसों के संरचना में अच्छी तरह सुधार आएगा, इस से नागरिकों की यात्रा की आवश्यकता पूरा हो सकेगा और वायु गुणवत्ता में सुधार भी आएगा।"
(रूपा)









