अनिलः अब पेश है, भावनगर गुजरात से विशाल कुमार धीरूभाई का पत्र। उन्होंने लिखा है, आपके प्रोग्राम में हर नए अंक में कुछ न कुछ दिल को छू लेने वाली जानकारी पेश की जाती है। उससे मुझे बहुत कुछ सीखने को मिलता है। इस बार के टी-टाइम में सबसे पहली जानकारी, भारत मे 45 के जयादा उम्र के लोगों के बारे में दी गयी। यह बहुत पसंद आयी। वहीं भारतीय मूल के प्रवीण जी को दक्षिण अफ्रीका का वित्त मन्त्री बनाया जाने वाला समाचार अच्छा लगा।
फिर तकनीक संबंधी जानकारी में मोटोरोला ने दुनिया का पहला शटरप्रूफ मोबाइल लांच किया, यह भी पता चला।
मनोरंजन की खबर ने अमेरिका में अभनेत्री प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर पुरस्कार समारोह को होस्ट करने लिए चुना गया है। इसके साथ ही खेल समाचार और हेल्थ टिप्स भी बहुत अच्छा लगा। एक बार फिर से आपका धन्यवाद अदा करना चाहता हूं। शानदार प्रोग्राम पेश करने के लिए।
धन्यवाद विशाल जी, हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए।









