यांगः लीजिए, अब पेश करते हैं, दूसरी जानकारी।
ऑस्ट्रेलिया में रहने वाला रेग फॉगडी नाम का व्यक्ति बीते दिनों रेगिस्तान में रास्ता भटक गया था। रेगिस्तान में ना तो खाने के लिए कुछ था और ना ही पीने के लिए। ऐसे वहां दिखी तो सिर्फ काली चिटियां और उन्हें खाकर ही उसने खुद को 6 दिनों तक जिंदा रखा। अब ये बात लोगों की हैरानी का सबब बनी हुई है।
ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट विक्टोरिया रेगिस्तान में रास्ता भटक गए फॉगडी को लगातार पुलिस भी ढूंढ रही थी। पुलिस को वो एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस की टीम ने मौके पर ही उसे ज़रूरी दवाएं और इलाज उपलब्ध कराया, जिसके बाद वो होश में आ सका और अपनी आपबीती सुनाई।
फागडी ने बताया कि वो पिछले 2 दिनों से इसी पेड़ के नीचे बैठा था और पिछले 6 दिन से सिर्फ चीटियां खाकर गुजारा कर रहा था। रेगिस्तान में भटक चुका फॉगडी उस वक्त केवल टी शर्ट, शॉर्ट्स और चप्पल पहने हुआ था।









