दोस्तों, होती है न हैरानी कि कोई केवल रोज एक घंटे पढ़कर expert बन गया तो किसी ने पैदल चलने का time का भी use किया तो किसी ने पानी उबलने का time भी use किया। कोई पाँच मिनट की देरी से हार जाता है तो कोई ऐसा ही कि लोग अपनी घडी से ज्यादा उसके समय की पाबंदी पर भरोसा है और कोई ऐसा भी है जो मौत से लड़ते लड़ते भी किताब लिखता है।
जब लोग उसी 24 घंटे में इतना कुछ कर सकते हैं तो सवाल उठता है कि आखिर हमारा समय कहाँ बर्बाद हो रहा है ? सच में, हमें हमारा goal achieve करने के लिए जितना समय चाहिए उससे कहीं ज्यादा समय हमारे पास होता है। बस जरुरत है उस अमूल्य समय को बर्बाद होने से बचाने की।
यांग- क्या किया जा सकता है ?
अखिल- दोस्तों, आप भले ही कितनी भी time management टिप्स पढ़ लें लेकिन आपको सबसे पहले किसी काम को टालने की आदत से बचना होगा। याद रखिये कि किसी काम को करना उतनी तकलीफ नहीं देता जितना उसका टालना। आपने ये कथन बहुत बार सुना होगा –
काल करै सो आज कर, आज करै सो अब।
पल में परले होइगी, बहुरि करेगा कब।।
लेकिन अब समय है इसको follow करने का।









