Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-10-04
    2015-09-30 14:32:06 cri

    यांग- दोस्तों, इस खबर को सुनकर हर लड़की चाहेगी ऐसा पति। आइए... सुनिए यह ख़बर।

    दोस्तों, चीन में एक शख्स ने शादी के दिन अपनी दुल्हन को ऐसा सरप्राइज दिया कि वह हैरान रह गई। जानकारी मुताबिक जियाओ वांग नाम का दुल्हा अपनी दुल्हन लिउ को शादी के दिन सरप्राइज देना चाहता था। इसलिए उसने साल भर की सैलरी 99,999 गुलाब के फूलों को खरीदने में खर्च कर दी। चीन के चोंगछिंग शहर में शादी के मंडप की हर चीज को गुलाब के फूलों से सजाया गया।

    शादी समारोह में आने वाली 30 कारों को भी गुलाब के फूलों से सजाया गया। पत्नी लिउ ने गुलाब से लदी कारों को देखा तो वह हैरान रह गई। जियाओ के मुताबिक गुलाब के फूलों का ये आइडिया एकदम सही रहा। इस सारी सजावट से लिउ के चेहरे पर आई एक मुस्कान से मेरे सारे पैसे वसूल हो गए। यह शादी पूरे चीन मे चर्चा का विषय बना हुआ है।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12 13 14 15
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040