यांग- चलिए.. मैं बताती हूं कि यहां शादी होने के बाद दुल्हन पर तीर चला देता है दूल्हा।
दोस्तों, देश और दुनिया में सभी जगह अलग- अलग समाज व अनेक जाति के लोग रहते हैं। इसलिए शादी में सभी के रीति रिवाज अलग अलग होते हैं। शादी के समय निभाने वाली परंपराएं भी अनेक प्रकार की होती है। चीन भी अपने इन दिलचस्प रीति रिवाजों के लिए जाना जाता है।
आज मैं आपको चीन की ही एक ऐसी अनोखी परंपरा के बारे में बता रही हूं, जिसे शादी के समय निभाया जाता है।
चीन के वेवुर समुदाए की बात करें तो यहां शादी का समारोह दो दिन तक चलता है। वेवुर समुदाए में दुल्हा-दुल्हन की शादी बड़े से सुंदर ढंग से की जाती हैं, लेकिन बाद में कुछ दिलचस्प रीति रिवाजों को सुनकर आप हैरान रह जाएंगे कि शादी होने के बाद दुल्हे को अपनी दुल्हन को तीन बार तीर से निशाना मारना होता है।
दरअसल तीरों का नुकीला हिस्सा निकालकर ही ऐसा करना होता है। ऐसा करने के बाद दुल्हा उस तीर और धुनष को तोड़ देता है। वहां के लोगों में ऐसी मान्यता हैं कि ऐसा करने से रिश्ता और मजबूत बनता है।
यांग- दोस्तों, कैसा लगा आपको हमारा अजीबोगरीब बातों का सेगमेंठ। चलिए.. अभी हम सुनते हैं यह हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...









