अखिल- दोस्तों, यह थी भगवान श्री कृष्ण की महत्वपूर्ण सीख, हमें यकीन है कि आप इस पर जरूर गौर करेंगे।
लिली- चलिए, अभी हम आपको ले चलते हैं हंसी-खुशी की दुनिया में जहां सुनाए जाएंगे चटपटे और मजेदार जोक्स।
अखिल-
1. दोस्तों, एक डॉक्टर एक दिन शायरी के मूड में था .......अब देखो उसने मरीज को दवाई कैसे समझाई
¤ दिल बहला के मोहब्बत को ना धमाल करें।
सीरप को अच्छी तरह से हिला के इस्तेमाल करें॥
¤ दिल मेरा टूट गया उठी जब उसकी डोली।
सुबह दोपहर शाम बस एक एक गोली॥
¤ लौट आओ कि मोहब्बत का सुरूर चखें।
तमाम दवायें बच्चों की पहुँच से दूर रखें॥
¤ दिल मेरा इश्क़ करने पे रज़ामंद रहेगा।
इतवार के दिन अस्पताल बन्द रहेगा॥ (हंसने की आवाज)
2. एक बार दो पागल छत पर सो रहे थे। अचानक बारिश होने लगी।
पहला बोला- चल अन्दर चलते हैं। आसमान में छेद हो गया है।
इतने मे बिजली कडकी।
दुसरा पागल बोला- चल सोजा... लगता है कि वेलडिगं वाले भी आ गए हैं।
3. टीचर स्टूडेंट से बोला : बताओ सतयुग और कलयुग में क्या अंतर है!
स्टूडेंट ने जवाब दिया : सतयुग में इंद्र के पास 10-12 इन्द्राणी होती थी! कलयुग में इन्द्राणी के पास 10-12 इंद्र होते है !! बस यही है सबसे बड़ा अंतर (हंसने की आवाज)
4. संता के घर उसका विदेशी दोस्त आया और दरवाजे पर नीबू मिर्ची लटके देख चकराया और पूछा---" संता, वट इज दिस ? "
संता बोला- " दिस इज एंटी वायरस । मेड इन इंडिया...!! " (हंसने की आवाज)
अखिल- चलिए दोस्तों, अभी हम आपको एक ओडियो सुनवाते हैं जब एक लड़का अपनी चाइनीज गर्लफ्रैंड को अपनी हरियाणवी मां से मिलवाने ले गया। आगे क्या हुआ... आइए सुनते हैं....
अखिल- दोस्तों, अब हम आपसे विदा लेते हैं। अब हमारा जाने का वक्त हो चला है... अगले हफ्ते हम फिर लौटेंगे, इसी समय, इसी दिन अपनी मस्ती की पाठशाला लेकर। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। अभी के लिए मुझे और लिली को दीजिए इजाजत। गुड बॉय, नमस्ते।









