Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-09-13
    2015-09-11 11:14:47 cri

    यांग- चलिए दोस्तों, अभी हम सुनते हैं यह हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...

    अखिल- दोस्तों, आपका एक बार फिर स्वागत है हमारे इस मजेदार कार्यक्रम संडे की मस्ती में... मैं हूं आपका दोस्त एन होस्ट अखिल।

    अखिल- दोस्तों, एक कांस्य की मूर्ति की साफ सफाई करना बिल्कुल आसान नहीं है। ऐसी बहुत चीज़ें हैं जो मूर्ति को चमकदार बनाने के लिए साफ करते समय ध्यान रखनी चाहिए। त्योहारों के समय पूजा से पहले मूर्तियों को साफ करना आपके लिए एक जरूरी काम है। यदि कांस्य की मूर्तियों पर जंग लगा हो तथा वे काले रंग की हो गई हों, तो आप इन सरल घरेलू उपचारों की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कांस्य की मूर्तियों को साफ करने के सरल तरीके बताएंगे।

    आपको सिर्फ इतना करना है कि मूर्ति को साफ करने के लिए एक मुलायम कपड़ा अथवा स्पंज का इस्तेमाल करें। धातु पर कोई कड़ा कपड़ा इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे मूर्ति पर खरोंच का निशान पड़ सकता है।

    दूसरा, कई दरारों और गाढ़े स्पॉट वाली कांस्य वस्तु साफ करने के लिए एक नरम ब्रिसल्स वाले टूथब्रश का उपयोग करना सबसे अच्छा है। ब्रश उन जगहों पर जमी हुई धूल और गंदगी को हटाने में मदद करेगा।

    साथ ही, आपको नियमित रूप से कांस्य की मूर्तियों को साफ पानी से धोते रहना चाहिए। झाड़पोंछ करने से धूल नहीं जमेगी और आपकी मूर्तियां चमकदार दिखाई देंगी।

    विशेषज्ञों के अनुसार, बाज़ार में उपलब्ध पॉलिश से कांस्य की मूर्तियों को पाॅलिश करने से बचना चाहिए। अधिक पॉलिश करने से मूर्ति की प्राकृतिक चमक खो सकती है। ध्यान रखने योग्य एक महत्वपूर्ण बात यह है कि कांस्य की मूर्ति को धोने के बाद अवश्य सुखा लें। यदि आपको हानिकारक रसायन पसंद नहीं हों, तो घर पर कांस्य की मूर्तियों को साफ करने के लिए सरल और प्रकृतिक रूप से प्रभावशाली सामग्री जैसे नींबू अथवा साबुन-फ्री डिटर्जेंट का इस्तेमाल करना सबसे अच्छा होता है। 

    1 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 12
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040