Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-08-16
    2015-08-14 14:36:58 cri

    अखिल- दोस्तों, यह थी भगवान श्री कृष्ण की महत्वपूर्ण सीख, हमें यकीन है कि आप इस पर जरूर गौर करेंगे।

    यांग- चलिए, अभी हम आपको ले चलते हैं हंसी-खुशी की दुनिया में जहां सुनाए जाएंगे चटपटे और मजेदार जोक्स।

     

    1. एक दिन स्कूल में अध्यापक अपने छात्र से पूछ रहे थे-'अच्छा यह बताओ कि तुम इतिहास पुरूष मॆ सबसे ज्यादा किससे नफरत करते हो?

    बच्चा बोला- राजा राम मोहन राय से

    अध्यापक हैरान और पूछा - क्यो ??

    बच्चा बोला- क्योंकि उसी नें बाल विवाह बँद करवाया था वरना आज हम भी बीवी बच्चे वाले होते।

     

    2. एक बार टीचर अपने स्टूडैंट को बोल रहे थे : जो कोई गर्ल्स हास्टल की तरफ गया तो उस पर 100 रूपये का फाईन लगेगा और अगर दूसरी बार गया तो 200 रूपये का और तीसरी बार गया तो सीधा 500 का फाईन लग जाएगा...!!!

    स्टूडैंट बोला : सर जी ! पास कितने तक का बन जाएगा।

     

    3. पति ने नई कार खरीदी और सोचा कि बीवी को सरप्राइज दिया जाए। घर में पहुंचते ही बीवी को जोर से आवाज देते हुए बोला-. 'डार्लिंग, तुम्हारा इतने सालों का सपना आज पूरा हो गया।'

    बीवी दौड़ती हुई रसोईघर से बाहर आई और चिल्लाई:- हाय, हाय ! सासू मां को क्या हो गया, सुबह तो अच्छी खासी थीं?

     

    4. पुलिसवाला एक औरत को सिग्नल तोड़ते हुए पकड़ लेता है और चालान काटना शुरु कर देता है। वो औरत बोलती है: प्लीज, मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं |

    पुलिसवाला कहता है- आहा, इस दिन के इंतज़ार मे तो मैं कई सालो से था... चलो.. अब.. लिखो.. मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडुंगी, वो भी 100 बार।

     

    यांग- चलिए दोस्तों, अभी हम सुनते हैं यह मजेदार ओडियो जोक

    अखिल- दोस्तों, अब हम आपसे विदा लेते हैं। अब हमारा जाने का वक्त हो चला है... अगले हफ्ते हम फिर लौटेंगे, इसी समय, इसी दिन अपनी मस्ती की पाठशाला लेकर। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। अभी के लिए मुझे और श्याओ यांग को दीजिए इजाजत। गुड बॉय, नमस्ते।


    1 2 3 4 5 6 7
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040