Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-08-16
    2015-08-14 14:36:58 cri

    अखिल- चलिए दोस्तों, अभी हम आपको ले चलते हैं तुर्की जहां दुल्हे के पिता के आइडिया ने बनाया इस शादी को खास!

    दोस्तों, तुर्की में एक शादी के मौके पर सीरिया के 4,000 रिफ्यूजी को खाना खिलाया गया और इन लोगों को खिलाने के लिए दूल्हा-दुल्हन साथ-साथ खड़े हुए और खुद ही उन्हें खाना परोसा। इस कपल का नाम फतेउल्लाह और उनकी बीवी एसरा पोलट है, जोकि तुर्की के किलीस शहर में रहते हैं।

    दरअसल, शादी में रिफ्यूजी को शामिल करने का आइडिया फतेउल्लाह के पिता अली उजुमसुगलु का था। उन्हें लगा कि शादी में सिर्फ परिवार और दोस्तों को लजीज खाना खिलाना ठीक नहीं है, जब पास में ही सैकड़ों जरूरतमंद रह रहे हों। तो उन्होंने रिफ्यूजी को खाना खिलाने के लिए तुर्की की एक चैरिटी संस्था की मदद ली और इस संस्था ने गुलेन रिलीजियस मूवमेंट के साथ मिलकर रिफ्यूजी को खाने के लिए बुलाया।

    संस्था के प्रवक्ता हैतीस एवकी ने बताया, कपल ने रिफ्यूजी को खाना खिलाने के लिए अपने सेविंग दे दिए और 2 दिनों तक शादी समारोह आयोजित किया गया। दुल्हन ने बताया कि पहले तो वह आइडिया सुनकर अचंभित हो गई, लेकिन यह काफी मजेदार अनुभव रहा। लोगों को खाना खिलाने के बाद दोनों ने वेडिंग फोटोशूट भी कराया।

    यांग- चलिए दोस्तों, अभी हम सुनते हैं यह हिन्दी गाना... उसके बाद आपके ले चलेंगे हमारे मनोरंजन के दूसरे सेगमेंट की तरफ...

    अखिल- दोस्तों, आपका एक बार फिर स्वागत है हमारे इस मजेदार कार्यक्रम संडे की मस्ती में... मैं हूं आपका दोस्त एन होस्ट अखिल।

    अखिल- दोस्तों, क्या आप जानते हैं कि जीवन में लक्ष्य का होना ज़रूरी क्यों है ?

    यदि आपसे पूछा जाये कि क्या आपने अपने लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित कर रखे हैं तो आपके सिर्फ दो ही जवाब हो सकते हैं: हाँ या ना .

    अगर जवाब हाँ है तो ये बहुत ही अच्छी बात है क्योंकि ज्यादातर लोग तो बिना किसी निश्चित लक्ष्य के ही ज़िन्दगी बिताये जा रहे हैं और आप उनसे कहीं बेहतर स्थिति में हैं. पर यदि जवाब ना है तो ये थोड़ी चिंता का विषय है. थोड़ी इसलिए क्योंकि भले ही अभी आपका कोई लक्ष्य ना हो पर जल्द ही सोच-विचार कर के अपने लिए एक लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं.

    आखिर लक्ष्य या Goals होते क्या हैं? लक्ष्य एक ऐसा कार्य है जिसे हम सिद्ध करने की मंशा रखते हैं.  कुछ examples लेते हैं: एक  student का लक्ष्य हो सकता है: " Final Exams  में 80% से ज्यादा marks लाना." एक employee लक्ष्य हो सकता है अपनी performance  के basis पे promotion पाने का. एक house-wife का लक्ष्य हो सकता है :" Home based business कि शुरुआत करना. एक blogger का लक्ष्य हो सकता है:" अपने ब्लॉग कि page rank शुन्य से तीन तक ले जाना" एक समाजसेवी का लक्ष्य हो सकता है:" किसी गाँव के सभी लोगों को साक्षर बनाना"

    1 2 3 4 5 6 7
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040