Monday   Aug 11th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-07-26
2015-08-03 16:34:38 cri

यांग- दोस्तों... यह था हमारा संडे स्पेशल, चलिए अब बढ़ते हैं हमारे अजीबगरीब और चटपटी ख़बरों की तरफ

यांग- दोस्तों, चीन की एक कंपनी ने तीन घंटे से भी कम समय में थ्री-डी प्रिंटेड दो मंजिली विला बनाकर तैयार कर दी और इतना ही नहीं इस विला को उन्होंने साज सजावट, पाइप लाइन के काम, तारों को बिछाने के काम और अन्य तरह की सुविधाओं से भी सुसज्जित कर दिया। उत्तर पश्चिम चीन के शांक्शी प्रांत में 17 जुलाई को एक क्रेन के जरिए तीन घंटे से भी कम समय में बैठकखाना, सोने का कमरा, रसोई घर और आरामघर के मॉड्यूल को तैयार कर दिया गया। इसकी प्रतिकृति को थ्री डी प्रिंटिंग तकनीक की मदद से तैयार किया गया था। 

थ्री डी प्रिंटेड विला के डिजाइन और इसके निर्माण के प्रभारी इंजीनियर ने कहा, 'एक विला बनाने के पारंपरिक निर्माण कार्य में छह महीने के समय की जरूरत होती है वहीं थ्री डी प्रिंट मॉड्यूल में यह प्रक्रिया कुछ ही दिनों तक सिमट सकती है।' पिपुल्स डेली ऑनलाइन के अनुसार, इसके प्रति स्क्वायर मीटर पर करीब 400-480 डॉलर का खर्च आता है।

3D-ERS.org वेबसाइट के अनुसार यह तकनीक पारंपरिक तरीके से बनने वाले घरों की तुलना में ऐसे घरों को अधिक किफायती बना रहा है। कंपनी का दावा है कि इसकी नई सामग्री औद्योगिक एवं कृषि अपशिष्टों से बनी है और यह नौ तीव्रता के भूकंप के झटके को भी सहने में सक्षम है तथा आग और पानी से बचने में भी कारगर है।

अखिल- अरे वाह, वाकई में कमाल की बिल्डिंग है। चलिए दोस्तों, मैं बताता हूं कि यहां लड़कियों के तलाक पर मनाया जाता है जश्न।

दोस्तों, पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर देश में रहने वाली एक जनजाति के रिवाज बहुत ही अलग है। यहां महिलाओं को अपनी मर्जी से कोई भी काम करने की आजादी हैं लेकिन लड़कों को नहीं। लड़कों को यहां पर्दे में रहना पड़ता है। जी हां, हैं न यह अजीबोगरीब जगह। नाइजर में तुआरेग नाम की जनजाति रहती है। यहां महिलाओं को शादी से पहले कई मर्दो से संबंध बनाने की इजाजत है। वो अपनी मर्जी से किसी भी मर्द के साथ शादी कर सकती है। इतना ही नहीं, शादी के बाद भी वह किसी गैर मर्द के साथ संबंध बना सकती हैं। वहीं इसके उलट, जवान होते लड़कों को अपना चेहरा समाज से छिपाकर रखना होता है। ये वहां का नियम है। तुआगो जनजाति में महिलाएं कभी भी चाहें तो पति को सदा के लिए छोड़ सकती हैं। यहां शादियां और आए-दिन तलाक काफी आम है। यहां तलाक मिलने पर पत्नी के घरवाले जश्न मनाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि तुआगो में तलाक होने पर महिलाओं को जो चाहिए वह मांग लेती है। ये भी नियम है कि महिलाएं किसी तरह का कोई पर्दा नहीं करेंगी क्योंकि उनके चेहरों को मर्दो को दिखाया जाना चाहिए। यहां बड़े-बड़े फैसले लेने के लिए मर्र्दों को स्त्रियों की इजाजत लेनी पड़ती है।

1 2 3 4 5 6
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040