Tuesday   Aug 5th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2015-04-26
2015-05-03 19:45:17 cri

अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे के दिन, मस्ती भरा कार्यक्रम संडे की मस्ती Only on China Radio International

अखिल- दोस्तों, कहते हैं प्यार करने वालों को जुदा करना आसान नहीं है। सच्चा प्यार करने वालों का मिलना थोड़ा मुश्किल होता है लेकिन अगर कोई ऐसा इंसान आपके जीवन में आ जाए जो, आपके लिए कुछ भी कर गुजर जाए तो फिर समझ लीजिए आप इस दुनिया के सबसे खुशकिस्मत इंसान हैं।

चीन के एक छोटे से गांव में रहने वाले इस कपल की कहानी वाकई सच्चे प्यार को मानने पर आपको मजबूर कर देगी। जहां 76 साल की वाई गुई ऑ‌सटियोपो‌रोसिस नाम की महिला हड्डियों की बीमारी से पीड़ित है। उनकी पीठ पर कुब्बड़ निकली हुई है और वो सीधे होकर नहीं चल सकती। वो हमेशा एक डंडे के सहारे चलती हैं, लेकिन वह अपने 80 साल हुआंग फ्यूनांग नाम के पति की मदद के लिए हर वक्त आगे रहती है।

इनकी शादी को 55 साल हो गए हैं लेकिन आज भी दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं। खुद बुढ़ापे में बीमारी से पीड़ित रहने वाली महिला जो चल सकने में भी दिक्कत महसूस करती है, वो नेत्रहीन पति की आंखे बनकर हमेशा साथ रहती हैं। दोनों को एक-दूसरे के साथ बहुत खुश है। यह बूढा कपल पूरे गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लिली- वाह.. अखिल जी। यह किस्सा वाकई में एक मिसाल की तरह है। चलिए, मैं एक मजेदार किस्सा बताती हूं।

दोस्तों, रिश्तों में कोई विवाद न हो इसलिए एक ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी प्रेमिका का हुलिया ही बदल डाला। ईष्या के चलते प्रेमी ने लड़की को दो साल तक इतना खाने पर मजबूर किया कि वह मोटी हो गई। जानकारी के मुताबिक, येन ताइ नाम के इस शख्स ने यू पान के साथ दक्षिण चाइना के क्वांगतोंग प्रांत में डेटिंग शुरू की। उस समय लड़की का वजन सिर्फ 44 किलो था।

ब्वॉयफ्रेंड ने इस बात का खास ध्यान रखा कि उसकी प्रेमिका जितना खा सके उतना जरूर खाए। 20 साल की येन को ढेर सारा नाश्ता, लंच और बड़ी मात्रा में डिनर दिया गया। यहां तक कि लड़का आधी रात को उठकर भी अपनी गर्लफ्रेंड को खाने-पीने की चीजें देता था। ताकि दूसरे पुरुषों का उसके प्रति आकर्षण खत्म हो जाए। हालांकि उसने यह बात अपनी गर्लफ्रेंड से छुपाकर रखी थी। इसके दो साल बाद उसके प्रेमी ने उसे शादी के लिए प्रपोज कर दिया।

अखिल- हां हां हां हां... उस लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को खिला-खिलाकर कर मोटा कर दिया, और फिर जा कर प्रपोज किया। वाकई में यह कम दिलचस्प वाला किस्सा नहीं है लिली जी। दोस्तों, मैं अब बताने जा रहा हूं कि दर्द से तड़पते एक मरीज के पेट से निकला 'खजाना'।

दोस्तों, मंदिरों में खजाना मिलना, पुराने महलों में खजाना आदि की खबरें तो आम बात हैं। लेकिन अगर खजाना किसी के पेट में मिले तो आप हैरान रह जाएंगे। एक शख्स के पेट से एक दो नहीं बल्कि 125 सिक्के और 131 लोहे की किले मिली हैं। भठिंडा के एक निजी अस्पताल में मानसिक रूप से परेशान युवक को पेट में दर्द के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

जंहा डॉक्टरों ने ऑपरेशन के दौरान युवक के पेट से सिक्के और लोहे की किले निकाली। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। डॉक्टरों का कहना है कि ये विश्व का पहला ऐसा मामला हो सकता है। युवक कई दिन से पेट दर्द से परेशान था। जब डॉक्टर ने युवक का ऑपरेशन किया तो उसके पेट से सिक्के और कीले देखकर न सिर्फ डॉक्टर बल्कि हर कोई हैरान था।

अखिल- है ना दोस्तों, यह अजीबोगरीब मामला। चलिए मैं अब बताता हूं कि चीन में कम कपड़े पहने महिला मॉडलों पर क्यों लगा प्रतिबंध।

1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040