अखिल- आपका एक बार फिर स्वागत है हमारे इस मजेदार कार्यक्रम संडे की मस्ती में... मैं हूं आपका दोस्त एन होस्ट अखिल।
चलिए दोस्तों, मैं अब आपको बताने जा रहा हूं एक से बढ़कर एक 10 रोचक तथ्यों के बारे में....
1. फेसबुक के 43 प्रतिशत users पुरुष है वहीं 57 फीसदी महिलाएं।
2. यदि कोई व्यक्ति हर वेबसाइट को मात्र एक मिनट तक ब्राउज़ करे तो उसे सारी वेबसाइटें खंगालने में 31000 वर्ष लगेंगे. यदि कोई व्यक्ति सारे वेबपन्ने पढना चाहे तो उसे ऐसा करने में करीब 6 करोड़ दशक लगेंगे.
3. व्यक्ति खाना खाए बिना कई हफ्ते गुजार सकता है, लेकिन सोए बिना केवल 11 दिन रह सकता है।
4. जिस हाथ से आप लिखते हैं, उसकी उंगलियों के नाखून ज्यादा तेजी से बढ़ते हैं।
5. एक सामान्य मनुष्य अपने पूरे जीवनकाल में भूमध्य रेखा के पाँच बार चक्करलगाने जितना चलता है। यह लगभग 2 लाख किलोमीटर बनता है.
6. कुर्सी पर बैठ कर अपने दाएं पैर से गोला बनाइये और साथ ही अपने दाएं हाथ से हवा में 6 लिखिए, आपके पैरों की दिशा बदल जाएगी.
7. वाराणसी, जिसे बनारस के नाम से भी जाना जाता है, एक प्राचीन शहर है जब भगवान बुद्ध ने 500 बी सी में यहां आगमन किया और यह आज विश्वा का सबसे पुराना और निरंतर आगे बढ़ने वाला शहर है।
8. भारत 17वीं शताब्दी के आरंभ तक ब्रिटिश राज्या आने से पहले सबसे संपन्न देश था। क्रिस्टोयफर कोलम्बस भारत की संपन्नता से आकर्षित हो कर भारत आने का समुद्री मार्ग खोजने चला और उसने गलती से अमेरिका को खोज लिया।
9. संस्कृत सभी उच्च भाषाओं की जननी माना जाता है. क्योंकि यह कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के लिए सबसे सटीक है, और इसलिए उपयुक्त भाषा है.
10. 70%फीसदी लिवर, 80 फीसदी आंत और एक किडनी बगैर भी इंसान जिंदा रह सकता है।
लिली- दोस्तों, ये थी एक से बढ़कर एक 10 रोचक बातें और तथ्य.. उम्मीद है कि आपको जरूर पसंद आये होंगे। अब अखिल जी, एक प्रेरक कहानी सुनाने जा रहे हैं।









