Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-01-11
    2015-01-14 09:25:24 cri

    लिली- आगे सादिक जी लिखते हैं... एक से बढ़कर एक 10 तथ्यों पर दी गई जानकारी पूर्व की भाँति मन को छू गई। हांलाकि कुछ बातों को पूर्व मे बताया जा चुका था पर अन्य दूसरी जानकारी की प्रशंसा आवश्यक समझता हूं। स्वामी विवेकानंद पर आधारित कहानी प्रेरणादायी लगी तो वहीं दूसरी ओर हास्य कविता के रसपान ने मन्त्रमुग्ध कर दिया और दो भाईयों की कहानी सुनकर दिल यही बोला कि आपने जो सीख हम तक पहुँचाने की चेष्टा की, उसका कोई मोल नही है। अखिल जी की यही सोच कार्यक्रम को चार चाँद लगाती है और ठंड के मौसम मे अखिल जी के चोंचू स्नान को सुनकर कर मेरे और क्लब मित्रों के पेट मे हंस-हंस कर दर्द हो गया। साल के पहले कार्यक्रम मे इतना धमाल देख हृदय झूम उठा और आशा है आने वाले समय में यूंही मस्ती की डबल डोज़ मिलती रहेगी। इस लाजवाब प्रस्तुति पर एक बार फिर आपको बधाई।

    अखिल- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद सादिक भाई। वाकई आपकी प्रतिक्रिया हमारा उत्साहवर्धन करती है, और हम यह already बता चुके हैं कि आपका पत्र हमारे उत्साह बढ़ाने में टानिक का काम करता है। हमारी भी यही कोशिश रहती है कि इस कार्यक्रम को अधिक से अधिक रोचक और मनोरंजक बनाया जाए। हमें अगला पत्र भेजा है ग्रेटर नोएडा से विजय शर्मा जी ने। विजय शर्मा जी लिखते हैं... ताजा ख़बरे सुनने के बाद सबका पसंदीदा कार्यक्रम सण्डे की मस्ती सुना। अजब-गजब और रोचक जानकारियों से भरपूर यह कार्यक्रम हर बार की तरह इस बार भी मजेदार लगा। इस कार्यक्रम में कई मजेदार बातें थी। सभी जोक्स बहुत शानदार लगे। हास्य कविता का रसपान करना भी दिल को सुकून मिल गया। दो भाईयों की कहानी भी हमें कुछ बढिया सीख दे गई। धन्यवाद शानदार प्रस्तुति के लिए।

    लिली- पत्र लिखने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद विजय शर्मा जी। उम्मीद है कि आपको इस साल भी हमारा यह कार्यक्रम पसंद आएगा और आप हमारे कार्यक्रम से यूं ही अपना बनाए रखेंगे। दोस्तों, हमें बहुत खुशी हैं कि आप हमारा प्रोग्राम सुनते हैं और अपनी प्रतिक्रिया हम तक पहुंचाते हैं। हमारा धन्यवाद स्वीकार कीजिए। हम आशा करते हैं कि आप आगे भी हमारे कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया और कमेंट भेजते रहेंगे। चलिए... हम आपको ले चलते हैं अजब-गजब और रोमांचक बातों की दुनिया में..... पर उससे पहले सुनते हैं एक बढ़िया हिन्दी गाना।

    1 2 3 4 5 6 7 8 9
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040