Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2015-01-04
    2015-01-14 09:17:55 cri

    अखिल- दोस्तों, हमें अगला पत्र मिला हैं हमारे ख़ास दोस्त का, जिनका पत्र हमारे उत्साह बढ़ाने में टानिक का काम करता है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हमारे चहेते भाई सादिक आजमी जी का। भाई सादिक जी ने लिखा है... नमस्कार! कहते हैं कि खुशियों से भरे पल जल्दी बीत जाते हैं और इसका जीता-जागता प्रमाण है सण्डे की मस्ती प्रोग्राम। देखते देखते यह साल 2014 ऐसे बीत गया ज़रा भी एहसास नही हुआ। हर बार कुछ नई और शिक्षाप्रद बातों की चाह मन मे रहती और उस पर अखिल जी खरे उतरते हैं। पल भर के कार्यक्रम सुनने से ही पूरे सप्ताह की थकावट चुटकियों मे छू मंतर हो जाती है और साथ मे निजी जीवन मे हमारे दायित्व के प्रति सचेत करवाने की उनकी सोच, सदैव सुखद असर करवाती है। उन्होंने पूरे साल हमें अपने दायित्व का निर्वाह करवाने के प्रति जो चेष्टा की, उसकी प्रशंसा के लिये मेरे पास शब्द नहीं है। एक ऐसी सोच जो समाज सुधारक मे अभिन्न अंग माना जाएगा और जो सदैव हमारे चेहरे पर हंसी की छटा बिखेरी, उसका कोई मोल नही है। मैं दिल से बस यही प्रार्थना करता हूं कि भगवान उनको सदैव सेहतमंद रखे और हमारा साथ यूं ही सदैव बना रहे। आज के कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देने से पहले मेरे और सभी क्लब सदस्यों की ओर से नववर्ष की अनेक-अनेक हार्दिक शुभकामनाएँ।

    लिली- आगे सादिक जी लिखते हैं... पहली रिपोर्ट से पता चला कि यूट्रीकुलारिया प्रजाति के ब्लाडरवर्ट्स पौधे कीटभक्षी पौधों की प्रजाति है, जो छोटे-छोटे कीटों को खाते हैं। हालांकि नए अध्ययन से पता चला है कि अब ये पौधे संतुलित पोषण के लिए शैवाल और पारगों का सेवन करने लगे हैं। ये पौधे चूसक अंगों के द्वारा बिजली की तेजी से अपने शिकार को पकड़ लेते हैं और उन्हें निकल भागने से रोकने के लिए दरवाजे बंद कर देते हैं। एक बार फंस जाने के बाद कीट दम घुट जाने से मर जाते हैं, जिसके बाद पौधे उन्हें एंजाइम के रूप में विघटित कर पचा जाते हैं।

    अन्य रिपोर्ट में एक अजीब प्रकार की बीमारी का खुलासा करते हुए अखिल जी ने बताया कि कजाकस्तान के गांव कालाची के लोग पिछले चार साल से दिन में सोने की बीमारी से परेशान हैं। गौर करने वाली बात यह है कि ये समस्या दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। पिछले चार साल से दिन में नींद के शिकार हो रहे कालाची के लोग अब भूलने और दिन में एकदम ही उनींदा-सा व्यवहार करने लगे हैं। डॉक्टर्स भी अभी तक इसके पीछे के कारणों का पता नहीं लगा पाए हैं।

    अखिल- आगे लिखा हैं... मीनू जी ने भी गज़ब की रोचक जानकारी देते हुए बताया कि आस्ट्रेलियाई फोटोग्राफर पीटर लिक ने इस हफ्ते एक वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर 'फैंटम' को 65 लाख डॉलर में बेचा है। चीनी अखबार के मुताबिक लिक की वेबसाइट पर जारी एक बयान में कहा गया है कि अब तक की सबसे महंगी तस्वीर बेचकर लिक ने इतिहास बनाया है। और कानपूर के एक बंदर के कारनामें ने तो हमे हैरान ही कर दिया जब करंट लगे मौत की कगार पर पहुंचे बंदर का अजीबोगरीब तरीके से इलाज कर जान बचाई और इस बात को प्रमाणित किया कि इंसान के बाद जानवरों मे वह सबसे अकलमंद जानवर है। साथ मे एक ऐसी शादी का उल्लेख किया जाना उम्दा लगा जो प्रेरणादायी था, जिसके आगे बड़ी से बड़ी शाही शादियां भी शायद फीकी ही रहे। यह पहली इकोफ्रेंडली शादी रही, जिसने सभी को पर्यावरण और प्रकृति से प्यार का संदेश दिया।

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040