दोस्तों, इन दिनों हर जगह आईफोन 6 की दीवानगी देखी जा सकती है। चीन के लोग भी दीवानगी से पीछे नहीं है। यहां भी आईफोन 6 की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। एक शख्स ने लड़की को एक नहीं बल्कि 99 एप्पल आईफोन-6 के साथ प्रपोज किया। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लड़की ने उसका प्रपोजल नहीं स्वीकारा। इन दिनों चाइनीज सोशल मीडिया समेत इंटरनेट पर इस प्रोपजल की तस्वीरें वायरल हो गई हैं।
दरअसल, चीन के zhenzhou इलाके में स्थानीय निवासी और पेशे से एक कंप्यूटर प्रोग्रामर ने 11 नवंबर को यहां मनाए जाने वाले सिंगल्स डे यानि 11 नवम्बर से एक दिन पहले किया। उसने 99 एप्पल आईफोन-6 की दिल के आकार में एक रिंग बनाई और उसमें खड़ा होकर प्रपोज किया। सूत्रों की मानें तो लड़के ने इसके लिए ने लगभग 82000 डॉलर (50 लाख रूपए से ज्यादा) की राशि खर्च की थी।
अखिल- अरे बाप रे बाप, इन महंगा प्रपोजल...। सबसे बड़ी दुःख की बात तो यह कि लड़की ने लड़के के प्रपोजल को accept ही नहीं किया। इतना पैसा खर्च किया सो अलग।
लिली जी, क्या आपको मालूम है कि एक व्यक्ति वजन घटाने के चक्कर में चोर बन गया।
लिली- चोर? वो कैसे?
अखिल- मैं बताता हूं...। दोस्तों, कई कंपनियां जल्द से जल्द बढ़े वजन को घटाने में मदद का दावा करती हैं। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक बर्गर बनाने वाले स्टोर ने ऐसा ही दावा किया। उसने 10 दिन में उसके बर्गर खाकर वजन कम होने का दावा किया। मोटापे की समस्या से जूझ रहे एक आदमी ने इस योजना का लाभ उठाना शुरू किया लेकिन 15 दिन गुजरने के बाद भी उसके वजन में रत्ती भर भी फर्क नहीं हुआ। इससे नाराज होकर उसने स्टोर से अपने बर्गर में खर्च हुए पैसे मांगे लेकिन उसे वहां से भगा दिया गया। उसके बाद अपने पैसे पाने के चक्कर में एक दिन मौका देखकर उसने स्टोर में चोरी करने की कोशिश की लेकिन रंगे हाथों पकड़ा गया।
लिली- बेचारा वो इंसान...। वज़न भी कम नहीं हुआ और ठीक से चोरी भी नहीं कर पाया। उस व्यक्ति की किस्मत ही खराब निकली।
अखिल- हां हां हां हां... लिली जी, मैं तो उस बंदे की बेवकूफी कहूँगा कि जो बर्गर खाकर अपना वज़न कम करने चला। चलिए.. दोस्तों, अभी हम सुनते हैं एक मजेदार गाना... उसके बाद आपको बताएंगे अजब-गजब और अनोखी मजेदार जानकारियां और बहुत कुछ।