Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2014-09-21
    2014-09-23 15:05:10 cri

    दोस्तों, आइए सुनते हैं एक मजेदार जोक

    एक दिन नर्स गहरी नींद में सो रहे पप्पू से कहती है- उठो..अरे भई उठो!

    पप्पू नींद से जागता हुआ पुछता है- क्या हुआ?

    नर्स– अरे... मैं तुम्हें नींद की गोली देना भूल गई।

    अगला जोक सुने.. जो इससे भी ज्यादा मजेदार है।

    एक आदमी डॉक्टर के पास चेकअप के लिए गया.. डॉक्टर ने चेकअप के बाद उस आदमी से कहा- आपको आराम की बहुत सख्त जरूरत है। मैं आपको नींद की गोली दे रहा हूं.. इसे आप अपनी बीवी को खिला देना!

    अखिल- दोस्तों, अब हमारा जाने का वक्त हो चला है... अगले हफ्ते हम फिर लौटेंगे अपनी मस्ती का पाठशाला लेकर। हम यही कामना करते हैं कि आप सभी हर दिन हंसते रहें, मुस्कराते रहें, और ढेर सारी खुशियां बांटते रहें। क्योंकि आप तो जानते ही हैं कि Laughing is the best medicine यानि हंसना सबसे बढ़िया दवा है। तो Always be happy.... हमेशा खुश रहो.....और सुनते रहो हर रविवार, सण्डे की मस्ती। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। हम अपने कार्यक्रम में आपके लैटर्स और ईमेल्स को जरूर शामिल करेंगे। अभी के लिए मुझे और मीनू जी को दीजिए इजाजत। गुड बॉय, नमस्ते।


    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040