Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2014-07-20
    2014-07-22 15:52:32 cri

    लिली- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद, डॉ. हेमन्त कुमार जी। दोस्तों, हमें अगला पत्र भेजा हैं पश्चिम बंगाल से देवाशीष गोप जी नें। देवाशीष गोप ने लिखा हैं... मेरा कंप्यूटर खराब और इंटरनेट नहीं होने की वजह से 6 जुलाई के अंक के लिए पत्र नहीं भेज पाया था। इसका मुझे बहुत दुख हुआ। 13 जुलाई का संडे की मस्ती कार्यक्रम सुना और आपको पत्र लिखकर भेजा है। कार्यक्रम में चीन के बारे में आपने तमाम रोचक और अजब-गजब बातें बताई, जो बहुत अच्छी लगी। कार्यक्रम में यह बताया जाना कि मानवसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, यह बहुत अच्छा लगा। और आपको जोक्स तो हमारी टेंशन दूर कर देते हैं।

    अखिल- बहुत-बहुत धन्यवाद आपका देवाशीष भाई। दोस्तों, हम कहना चाहेंगे कि आपका सपोर्ट और प्यार हमारा उत्साहवर्धन करता है और हमें हमारा कार्यक्रम और बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करता है। हम उम्मीद करते हैं कि हमें आपका यह प्यार यूं ही प्राप्त होता रहे। चलिए.. अभी हम सुनते हैं एक बढिया गाना.. उसके बाद आपको ले चलेंगे अजब-गजब और रोचक दुनिया में।

    अखिल- वैल्कम बैक दोस्तों, आप सुन रहे हैं संडे की मस्ती हमारे साथ यानि अखिल और लिली के साथ।

    दोस्तों, जान की सलामती हर कोई चाहता है। संसार का हर प्राणी जीना चाहता है। आज हम आपको एक ऐसे प्राणी की बात बताने जा रहे है जो अपनी जान की सलामती के लिए जान जोखिम में डाल दी। आप सोच रहें होंगे कि हम ऐसे कौन से प्राणी की बात कर रहे हैं जिसने अपनी जान जोखिम में डाल दी। हम आपको बताते हैं...

    इन दिनों चीनी सोशल साईट्स और सोशल मीडिया में ऐसी तस्वीरें बहुत हिट और पोप्यूलर हो रही हैं जिसमें एक सूअर चलते ट्रक से छलांग लगा रहा है। इस सूअर की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी, जो खुद की जान बचाने के लिए चलते ट्रक से छलांग लगा दी। वह सुअर ट्रक में कैद में था जो भागने की कोशिश कर रहा था। वैसे भी आजादी सिर्फ इंसान ही नहीं, जानवर भी चाहते हैं। ये घटना दक्षिणी चीन के गुआंगडोंग प्रांत के फोशान कस्बे की है।

    चीनी सोशल साईट्स वेइवो पर जो तस्वीर है वो उस समय की है, जब पकड़े गए सूअरों को ट्रक से दूसरी जगह भेजा जा रहा था। ट्रक में चढ़ाए जाने के बाद भी इस सुअर ने खुद को बचाने के लिए हिम्मत नहीं हारी। ट्रक का उपरी हिस्सा जाल से कवर था पर वह सुअर जाल के बड़े छेद से निकल कर चलते ट्रक से सड़क पर छलांग लगा दी। आजाद होने के लिए उसने यह अंतिम कोशिश की, सड़क पर छलांग लगाने के बावजूद भी सुअर को कोई चोट नहीं आई। आजादी के लिए करो और मरो की स्थिति में यह कोशिश वाकई में बेहद साहसी थी, लेकिन उसकी आजादी ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। कूदने के बाद सूअर व्यस्त हाईवे पर थोड़ा आगे बढ़ा ही था कि ट्रक के ड्राइवर ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और वापस से ट्रक के अंदर डाल दिया।

    लिली- यह वाकई रोचक बात बताई आपने अखिल जी। और हमें उस सुअर की हिम्मत की दाद देनी पड़ेगी।

    अखिल- बिल्कुल लिली जी। सच में उस सुअर की हिम्मत और साहस की दाद देनी पड़ेगी।

    चलिए.. अब मैं आपको एक रोचक बात बताने जा रहा हूं।

    दोस्तों, कहते है प्यार में इंसान इस कदर पागल हो जाता है कि कुछ भी कर बैठता है। ऐसा ही प्यार करने वाले लवर्स के साथ हुआ जब अपने प्यार भरे रिश्ते को शादी में तब्दील करना चाहा। इसके लिए ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड को पहले पहल किसी आम लड़के की तरह शादी के लिए प्रपोज भी किया। लेकिन लड़की ने उसका प्रपोजल ठुकरा दिया। लड़की का कहना था कि वो उसे किसी अनोखे तरह से प्रपोज करेगा तो बेहतर होगा। ब्वॉयफ्रेंड ने अपनी गर्लफ्रेंड से ही पूछा कि उसे किस अनोखे ढ़ंग से प्रपोज करवाना पसंद करेगी।

    लड़की ने कहा कि लड़के को बिकनी पहन कर उसे प्रपोज करने आना होगा, तभी वो उसे शादी के लिए हां कहेगी। लड़के को गर्लफ्रेंड से इतना प्यार था कि उसके मजाक को सच समझ बैठा। लड़का उसे प्रपोज करने के लिए लड़की के फेवरेट रंग की पिंक बिकनी पहनकर पहुंच गया। चीन के डॉगगुवान में रहने वाले लियान चीन की सड़कों पर ही बिकनी पहने और हाथों में गुलदस्‍ता लेकर अपनी गर्लफ्रेंड लायो के पास पहुंचा। अपने दो साल के ब्वॉयफ्रेंड को इस हाल में देखकर लायो का प्यार लियान के लिए और भी ज्यादा बढ़ गया। उसने फौरन ही उसे शादी के लिए हां कर दी और अब जल्द ही वो शादी के बंधन मे बंध जाएंगे।

    लिली- हां हां हां.... सही बात है जीवन में सच्चा प्यार पाने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। दोस्तों, अब मैं एक करोड़ रुपये का पिज्जा के बारे में बताने जा रही हूं।

    अखिल- एक करोड़ रुपये का पिज्जा... इतना महंगा... वो कहां पर मिल रहा है।

    लिली- दोस्तों, पिज्जा खाने के चक्कर में एक व्यक्ति को जिंदगी भर का सबक मिल गया। उसने एक शाम बाहर से पिज्जा का ऑर्डर किया। पिज्जा आने पर क्रेडिट कार्ड से बिना चेक किए पेमेंट कर दिया। यह किस्सा है अमेरिका के न्यूयॉर्क का।

    दूसरे दिन जब बाजार गया तो सामान लेने के बाद भुगतान करने के दौरान कार्ड में बैलेंस जीरो होने की बात पता चली। यह सुनते ही उसके पैरों तले जमीन सरक गई क्योंकि उसके क्रेडिट कार्ड की सीमा एक लाख अस्सी हजार डॉलर (तकरीबन एक करोड़ रुपये) थी। फौरन उसने बैंक वालों को फोन किया तो पता चला कि पिज्जा वाले को भूलवश 18 डॉलर (तकरीबन एक हजार रुपये) के बजाय एक लाख अस्सी हजार डॉलर का पेमेंट हो गया। लिहाजा अकाउंट खाली हो चुका है। हैरान-परेशान उस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई और दो दिन बाद कार्ड में पैसे वापस लौटे।

    अखिल- लिली जी। यह आपने बहुत अच्छा किस्सा बताया है। इससे हम सभी को सीख मिलती हैं कि जब भी हम ATM या Credit Card से पेमेंट करें तो बिल और पेमेंट रसीद अच्छी तरह से चैक कर ले। पेमेंट करते वक्त कभी भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए।

    अखिल- लिली जी चीनी भाषा में

    जी हां.. दोस्तों, आज मैं आपको ऐसे कुत्ते से मिलवाने जा रहा हूं बिना सिगरेट पिये नींद नहीं आती।

    चीन के पेईचिंग शहर में एक धूम्रपान की लत के शिकार आदमी का पालतू कुत्ता भी उसी के नक्शेकदम पर चलने लगा है। कुत्ते को भी नशे की ऐसी लत लग गई है कि सोने से पहले वह एक सिगरेट जरूर पीता है।

    कुत्ते का नाम मीया है। इसके मालिक लियू ने बताया कि पिछले साल पालतू बनाए जाने के बाद धीरे-धीरे कुत्ते को नशे की लत लग गई। वह हमेशा अपने मालिक के साथ रहता था। उसके सिगरेट के धुंए का आनंद लेता था। मीया को खासतौर पर युक्सी सिगरेट पसंद है। उसके मालिक की पसंदीदा सिगरेट ब्रांड यही है। हालांकि अब लियू अपने कुत्ते के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित है। वह चाहता है कि उसके कुत्ते की यह आदत जल्द से जल्द छूट जाए।

    लिली- हां हां हां... पहले कुत्ते की आदत खराब कर दी और अब उसकी आदत ठीक करने चला है। खैर.. हम तो यही चाहेंगे कि उसके कुत्ते की आदत जल्द से जल्द ठीक हो जाए... पर अभी हम एक बढिया गाना सुनेंगे।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040