अखिल- वैल्कम बैक, आप सुन रहे हैं संडे की मस्ती अखिल और मीनू के साथ only on China Radio International。。。
अखिल- दोस्तों, मैं आपको एक किस्सा सुनाने जा रहा हूं कि एक बच्चा कैसे सेवा की राह पर चल पड़ा।
इटली के असीसी प्रांत में एक बालक सीसो रहता था। उसके पिता पीत्रो एक धनी व्यापारी थे। सीसो का मन पढ़ाई में नहीं लगता था। वह अपने पिता के काम में हाथ बंटाता था। वह और बच्चों से अलग था। उसके भीतर दीन-दुखियों के प्रति करुणा भावना भरी थी। एक बार उसे रास्ते में कोढ़ से ग्रस्त भिखारी मिला। सीसो ने उसे रुपये दिए तो वह कातर भाव से उसे देखने लगा। सीसो को लगा कि कोढ़ी व्यक्ति को पैसों से ज्यादा सेवा और स्नेह की जरूरत है। वह उसकी सेवा में जुट गया। फिर उसे दूसरे बीमार लोग मिले। वह उनकी भी सेवा करने लगा। पिता ने सीसो को व्यापार में मन लगाने को कहा, लेकिन उसने साफ कह दिया कि पीड़ितों की सेवा ही उसका लक्ष्य है। सीसो कोढ़ियों-बीमारों की सेवा ही नहीं करता, उनमें जीने की उमंग भी पैदा करता। उसने एक बार एक चर्च बनाने का फैसला किया। इस काम में उसने गरीब-दुखियों को भी शामिल किया। सबने मिलकर चर्च के लिए पत्थर जमा किए। सीसो के काम की प्रसिद्धि धीरे-धीरे फैलने लगी। अनेक धनी-मानी लोग उसके साथ जुड़ गए। सीसो ने अपने इन्हीं मित्रों के साथ मिलकर एक संगठन 'द पुअर ब्रदर्स ऑफ असीसी' बनाया जिसका मकसद सेवा और निर्माण कार्य करना था। समय के साथ इस संगठन के अनुयायी बढ़ते गए और कुछ समय बाद इसका नाम 'फ्रांसिस्कोंस' रख दिया गया। मात्र पैंतालीस की आयु में सीसो ने कोढ़ियों की सेवा करते हुए प्राण त्याग दिए। लेकिन उसका यह संगठन आज भी दीन-दुखियों का सहारा बना हुआ है। सीसो को सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी के रूप में याद किया जाता है।
मीनू- यह वाकई प्रेरणादायक वाला किस्सा है अखिल जी। सच कहते है मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
अखिल- यह बिल्कुल सही कहा आपने मीनू जी कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। दोस्तों, मैं आपको बताना चाहूंगा कि प्राचीन वेदांत के सिद्धांत भी यही कहते हैं सभी जीव ईश्वर की संतान हैं। इसलिए किसी भी व्यक्ति को किसी से भेदभाव नहीं करना चाहिए। मनुष्य रूप में ईश्वर ही विद्यमान है। इसलिए मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।
चलिए… अब हम आपको बॉलिवुड एक्ट्रेस दिव्या दत्ता की साथ की गई ख़ास बातचीत के मुख्य अंश सुनवाते हैं जो कुछ समय पहले चीन दौरे पर आई थी।
(दिव्या दत्ता का ओडियो)









