अखिल- प्राचीनकाल में जो लोग अपनी नींद, भोजन, हंसी, परिवार एवं अन्य सांसारिक सुखों का त्याग कर एकांतवासी हो जाते थे, उन्हें संत कहा जाता था, लेकिन आजकल उन्हें प्राइवेट नौकरी करने वाला कहा जाता है।
फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 के 5 अनूठे रिकॉर्ड
फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 को विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक टूर्नामेंट माना जा रहा है और ऐसा मानने के पीछे कई कारण भी हैं. चाहे बात विश्व कप में गोलों की संख्या की हो या फिर खिलाड़ियों के नामों की लंबाई की. इस विश्व कप में कई अनूठे कीर्तिमानों को बनते और टूटते हुए देखा जा रहा है. हम ऐसे ही 5 अनूठे रिकॉर्ड आपके लिए लेकर आए हैं.
सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चित
फ़ीफ़ा विश्व कप 2014 ने सोशल मीडिया पर चर्चित रहने के नए कीर्तिमान बनाए हैं. इसमें उल्लेखनीय रहा ब्राज़ील और चिली के बीच हुआ प्री-क्वॉर्टर फ़ाइनल मुक़ाबला. इस मुक़ाबले को लेकर रिकॉर्ड एक करोड़ 64 लाख ट्वीट किए गए जिनमें से 3,88,985 ट्वीट चिली के आख़िरी पेनल्टी चूकने पर हुए.
सर्वाधिक गोल
गोल करने के मामले में इस विश्व कप में खिलाड़ियों ने पिछले सभी कीर्तिमान तोड़ दिए हैं. इस पूरे विश्व कप में राउंड ऑफ़ सिक्सटीन यानी अंतिम 16 के मुक़ाबले ख़त्म होने तक कुल 154 गोल हो चुके हैं. साल 2010 में हुए विश्व कप के कुल गोलों की संख्या को ये अभी ही पार कर चुका है.
सबसे उम्रदराज़ ख़िलाड़ी
कोलंबिया के गोलकीपर फ़ैरिड मोनड्रैगन ने 43 साल की उम्र में विश्व कप में खेलकर ये ख़िताब अपने नाम कर लिया. इससे पहले विश्व कप में भाग लेने वाले सबसे उम्रदराज़ ख़िलाड़ी का तमगा कैमरून के रोजर मिला के पास था जो साल 1994 के विश्व कप में खेले थे.
सबसे लंबा सरनेम
ये अनूठा रिकॉर्ड बनाया है ग्रीस के ख़िलाड़ी 'सोकराटिस पापास्ताथोपोलुस' ने जिन्होंने कोस्टा रिका के ख़िलाफ़ गोलकर ये ख़िताब भी अपने नाम कर लिया. वह विश्व कप के इतिहास में गोल करने वाले सबसे लंबे उपनाम वाले खिलाड़ी हैं. वैसे सबसे छोटे सरनेम का ख़िताब ब्राज़ील के स्ट्राइकर 'जो' के नाम है.
अफ़्रीका का टॉप स्कोरर
अफ़्रीकी 'मेसी' के नाम से मशहूर असामोह ग्यान ने इस विश्व कप में अपने विश्व कप करियर का छठा गोल कर एक अनूठा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. ग्यान अब विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने वाले अफ़्रीकी ख़िलाड़ी बन गए हैं, उनसे पहले ये रिकॉर्ड विश्व कप में 5 गोल करने वाले कैमरून के रोजर मिला के नाम था.
अखिल-
Bhagwan ne mujhse kaha ki Tu apna 1 pyara dost chhod de main tujhe "mobile" dunga..
2 ko chhod de to "Rolex" ki ghadi dunga.. 5 ko chhod de "25 lakh Rupaiya" dunga..
Aur Sabhi dosto ko chhod de to "Ferrari" dunga..
Maine Bhagwan ko dekha aur kaha ki, Hey Bhagwan..!!! Ye dost wo hai jinhone meri har
khushi har gam me sath diya..Mere bachpan se lekar aaj tak mere sath rahe.. Kabhi main roya to apne hatho se mere ansu pochhe.. Ek glass pani bhi piya to bhi mere sath share kiya.. Meri ek awaz par daude chale aaye.. Aur aap kehte ho ki me ek "FERRARI" ke liye inhe chhod du..???
.KHAIR, Koi baat nahi.. Lekin "FERRARI" Red color ki hi dena..!
पानी से तस्वीर कहा बनती है,
ख्वाबों से तकदीर कहा बनती है,
किसी भी रिश्ते को सच्चे दिल से निभाओ,
ये जिंदगी फिर वापस कहा मिलती है
कौन किस से चाहकर दूर होता है,
हर कोई अपने हालातों से मजबूर होता है,
हम तो बस इतना जानते है,
हर रिश्ता "मोती"और हर दोस्त "कोहिनूर" होता है।
अखिल- अच्छा दोस्तों, अब जाने का वक्त हो चला है। हम यही कामना करते हैं कि आप सभी हर दिन हंसते रहें, मुस्कराते रहें, और ढेर सारी खुशियां बांटते रहें। क्योंकि आप तो जानते ही हैं कि Laughing is the best medicine यानि हंसना सबसे बढ़िया दवा है। तो Always be happy.... हमेशा खुश रहो.....और सुनते रहो हर रविवार, सण्डे की मस्ती। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn। हम अपने कार्यक्रम में आपके लैटर्स और ईमेल्स को जरूर शामिल करेंगे। अभी के लिए मुझे और लिली जी को दीजिए इजाजत। । गुड बॉय, नमस्ते।









