अखिल- चीन अपनी चुस्ती-फुर्ती को लेकर दुनिया भर में मशहूर है। अब चीन की गगनचुंबी इमारतों को ही देख लीजिए। चीन में बीजिंग, शंघाई जैसे कई शहर हैं, जहां ऐसी इमारतों की भरमार है लेकिन इनमें से कुछ इतने कम समय में तैयार हुई, जिस पर शायद आप विश्वास न करें। चीन की 'ब्रॉड सस्टैनेबल बिल्डिंग' नाम की कंपनी का उद्देश्य कम से कम लागत पर बहुमंजिला इमारतों का निर्माण करना और उसमें लगने वाले समय को घटाना है। चीन में इस कंपनी ने वर्तमान में एक 30 मंजिला होटल सहित 20 बड़े प्रोजेक्ट पूरे किए हैं। इसके लिए कंपनी प्री-फेब्रिकेटेड मॉडच्यूलर तकनीक का इस्तेमाल करती है, जिससे 15 दिन में 45 से 50 मंजिला इमारत तैयार की जा सकती है। तस्वीर में दिखाई देने वाला ये होटल और स्पा सिर्फ 90 घंटों में बनकर तैयार हुआ था। होटल का निर्माण करने के बाद यह कंपनी मशहूर हो गई। अब उसका उद्देश्य विश्व की सबसे ऊंची इमारत बनाने का है, वह भी मात्र तीन महीने में। कंपनी की सीनियर वाइस प्रेसीडेंट जूलियट जियांग कहती हैं, "हम एक दिन में पांच मंजिल तैयार करना चाहते हैं और हमें पूरा भरोसा है कि हम ऐसा कर सकेंगे। यदि दुनियाभर के देश इस तकनीक पर भरोसा करके आगे बढ़ते हैं तो उनके पैसे की बचत होगी और समय भी कम लगेगा।"
लिली- एक गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया क्योंकि उसके पास पैसे नहीं थे वह ज्यादा अमीर नहीं था, लेकिन कुछ सालों के बाद उसी ब्वॉयफ्रेंड ने कुछ ऐसा कर दिखाया कि आज पूरी दुनिया में उसकी चर्चा हो रही है। सात साल बाद चीन में एक शख्स ने 40,000 डॉलर में चार सिनेमाघरों का पूरा का पूरा शो बुक कर लिया ताकि वह साबित कर सके वह लड़की कितनी गलत थी। इस शख्स ने शुक्रवार को रिलीज ट्रांसफोर्मर्स सीरीज की लेटेस्ट फिल्म के शो बुक करा लिए। वैंग नाम के इस शख्स ने चीन के ट्विटर-जैसी माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट सीना वेबो पर एक मेसेज पोस्ट किया है। एक मेसेज में वह अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से कहा है, '2007 में मैं इतना गरीब था कि कॉलेज के चौथे साल में मेरे पास फिल्म को दो टिकट खरीदने के पैसे नहीं थे। तुम जब मुझे छोड़कर चली गई तो तुमने कहा कि मैं हमेशा ऐसा ही रहूंगा।' उसने आगे कहा, 'मैं पिछले साल सात साल से मेहनत कर रहा हूं और आज मैंने अपनी आधी मंथली इनकम से बीजिंग के आईमैक्स सिनेमा की सारी टिकटें बुक करा ली हैं। मैं बस यह कहना चाहता हूं कि शायद उस समय तुम्हारा फैसला गलत था।' उसने सबूत के तौर पर 2,50,000 युआन (करीब 40,000 डॉलर) का बिल और बिलिंग कॉन्ट्रैक्ट पोस्ट किया है।
इस शख्स ने अपने ऑनलाइन हैंडल चिकेनरन 1234 के नाम से यह पोस्ट किया और लोगों से अपील की वह इस मेसेज को फैलाएं ताकि यह उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड तक पहुंच जाए। अब तक इस मेसेज को एक लाख से अधिक बार री-पोस्ट किया जा चुका है। बाद में इस शख्स ने बताया कि उसकी एक्स ने उसे फोन किया। दोनों ने बातचीत कर यह विवाद सुलझा लिया है।
अखिल- कई बार कुछ बीमारियों में दवाइयां असर नहीं करती। ऐसी बीमारियों से निजात पाने के लिए कुछ नए तरीके अपनाए जाते हैं। चीन में एक खास तरह का इलाज के तरीके को अपनाया जा रहा है, जिसे फायर ट्रीटमेंट कहा जाता है। इस विधि में शरीर के ऊपर ही आग लगा दी जाती है। इलाज के इस अनूठे तरीके में पहले इंसान को लेटने के कहा जाता है और शरीर के उस हिस्से को चुना जाता है, जहां उसे सबसे ज्यादा तकलीफ महसूस होती है।
ऐसा कहा जाता है कि अगर दवा के ऊपर से आग लगाई जाती है तो दवा के असर करने में तेजी आती है। आग की गर्माहट से दवा जल्दी ही असर करती है और इंसान फिट हो जाता है। चीन में ये तरीका बहुत पसंद किया जाता है।
यह इलाज खास तौर पर क्वांजनाउ, फुजियान में किया जाता है। इसके बाद उसके बदन के ऊपर कोई स्पेशल चीनी दवा लगाई जाती है और उस पर शराब में भीगी हुई तौलिया डाल जाती है, जिसके बाद इस पर आग जला दी जाती है और दूसरे तौलिए से धीरे-धीरे बुझाया जाता है। यह तरीका सालों पुराना है और इसमें दवा और दारू दोनों का बराबर खेल होता है।
अखिल- एक राज्य की राजकुमारी के स्वयंवर का आयोजन किया गया। अलग-अलग राज्यों के राजकुमार तथा अन्य इच्छुक युवक उसमें हिस्सा लेने आए। राजकुमारी ने शर्त रखी कि जो भी पानी पर चलेगा उसी से वह ब्याह करेगी। राजकुमारी की इच्छा के अनुसार एक नदी के किनारे बहुत बड़ा मंच लगाया गया। पूरे साम्राज्य की जनता इकट्ठा हुई। एक राजकुमार ने कहा,'अरे, भला पानी पर कैसे चल सकते हैं।' दूसरे ने कहा,'पानी पर चलेंगे तो डूब जाएंगे।' तीसरे ने कहा,'मैं अगर प्रयास करूंगा और विफल हो जाऊंगा तो राजकुमारी सोचेगी बेचारा लालच के मारे डूब कर मरने को भी तैयार हो गया।' इस तरह जब सभी राजकुमार हिम्मत हार गए तो एक युवक ने, जो देखने में सामान्य सा लगता था, साहस दिखाया। उसने उस स्वयंवर की शर्त के अनुसार पानी पर चलने की चुनौती स्वीकार कर ली। उसने एक खाली बाल्टी मांगी। उसे तत्काल बाल्टी दे दी गई। बाल्टी से उसने नदी से पानी लेकर किनारे पर डालना शुरू कर दिया। सब लोग कहने लगे, 'क्या नदी में से पानी कम कर के नदी पर चलेगा क्या/' लेकिन उसने किसी की परवाह किए बगैर ढेर सारा पानी नदी के किनारे डाल दिया। जब जमीन पर पानी भरा दिखने लगा तो वह उस पर चलने लगा। यह देख कर सभी हतप्रभ रह गए। राजकुमारी उठी और उसने उस युवक को वर चुन लिया और कहा,'मुझे बुद्धिमान पति ही चाहिए था। मेरी शर्त थी पानी पर चलने की, नदी पर चलने की नहीं। आशंकाओं और भय से घिर कर बैठे रहने से समस्याएं हल नहीं होतीं। हमेशा बुद्धिमानी दिखानी चाहिए।'









