लिली- अगला पत्र मिला हैं भागलपूर बिहार से डॉ हेमन्त कुमार जी का। डॉ. हेमन्त कुमार जी लिखते हैं.. नी हाव! मैं मनोरंजन तथा सूचना का खजाना 'संडे की मस्ती' का नियमित श्रोता हूं। इस कार्यक्रम मेँ प्रसारित रिपोर्ट, चुटकुले तथा हिँदी सौँग मनोरंजक, ज्ञानवर्द्धक, शिक्षाप्रद, प्रेरणादायक और सारगर्भित होते हैँ। कार्यक्रम प्रस्तुतिकरण शैली तथा प्रसारण गुणवत्ता उच्च स्तर के हैँ। इसलिए कार्यक्रम सुनकर नियमित पत्र लिखने का प्रयास करता हूं । 29 जून को शाम की सभा अखिल तथा मीनू द्वारा प्रस्तुत 'संडे की मस्ती' मेँ श्रोताओँ की प्रतिक्रिया पढ़ने के बाद एक बच्ची द्वारा गूगल को पत्र लिखने तथा गूगल द्वारा जबाव देने का जिक्र, मोबाइल एपलीकेशन तथा सोसल मीडिया की मदद से मिलने वाली अभूतपूर्व सफलता, फीफा वर्ल्ड कप से जुड़ी रोचक जानकारी, भूतपूर्व क्रिकेटर नवजोत सिँह सिद्धू का ऑडियो-हमारी जीवन हमारे सोच पर आधारित है तथा हिँदी बोलने की राजनीति पर प्रस्तुत चुटकुला मजेदार तथा सूचनाप्रद लगी। बेहतर प्रस्तुती के लिए हार्दिक धन्यबाद!
अखिल- दोस्तों, झेंग फू की हमेशा से ख्वाहिश थी कि उसकी दुल्हन कहानी की नायिका की तरह गाय पर बैठकर उसके घर आए.अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि वे अपनी शादी में अपने सारे शौक पूरे करें लेकिन यिंयांग ने पति की इच्छा की पूर्ति के लिए उसकी पसंद को चुना. दुनिया भर में दुल्हनें अपनी-अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार महंगी गाड़ियों, हेलीकॉप्टर और डोली पर सवार होकर ससुराल पहुंचती हैं लेकिन चीन की एक दुल्हन इन प्रचलित वाहनों को दरकिनार करके गाय पर सवार होकर ससुराल पहुंची और उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. चीनी लोककथा की एक खूबसूरत नायिका की कहानी से प्रभावित (37) वर्षीय झेंग फू की हमेशा से ख्वाहिश थी कि उसकी दुल्हन कहानी की नायिका की तरह गाय पर बैठकर उसके घर आए. चीन में वेलेंटाइन डे पर गाय पर बैठी एक खूबसूरत लड़की की तस्वीर काफी बिकती है.
झेंग फू की इस इच्छा की पूर्ति के लिए उसकी दुल्हन यि यांग (35) सफेद गाउन में काली गाय पर बैठकर अपनी ससुराल पहुंची. अधिकतर लड़कियों की ख्वाहिश होती है कि वे अपनी शादी में अपने सारे शौक पूरे करें लेकिन यिं यांग ने अपनी पति की इच्छा की पूर्ति के लिए उसकी पसंद के अनुसार ही गाय पर बैठ कर ससुराल पहुंची.
चीन की दंतकथा के मुताबिक, निउलांग नामक एक युवक को एक गाय ने बताया था कि स्वर्ग के राजा की सात अनिंद्य खूबसूरत बेटियां धरती पर नहाने आती हैं. गाय ने युवक को वह जगह दिखा दी जहां वे नहाती थीं. निउलांग को राजा की सबसे छोटी बेटी बहुत संदुर लगी तो उसने उसके कपड़े चुरा लिए.
छोटी बेटी ही आसमान में इंद्रधनुष बनाती थी. छोटी राजकुमारी ने जब कपड़े वापस मांगे तो निउलांग ने कहा कि वह उसे तभी कपड़े लौटाएगा जब वह उससे शादी करने के लिए राजी हो जाए. छोटी राजकुमारी राजी हो गई और दोनों ने शादी कर ली. इस तरह एक साल बीत गया. उधर स्वर्ग के राजा को पता चला कि उसकी बेटी गायब है तो वह धरती पर आकर उसे ले गया. निउलांग ने तब राजा के सामने बहुत विनती की तो राजा ने साल में एक बार उसे राजकुमारी से मिलने की अनुमति दे दी. छोटी राजकुमारी तब से हर साल गाय पर बैठकर निउलांग से मिलने आती है.









