Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2014-07-06
    2014-07-07 16:34:36 cri

    अखिल- आपका बहुत-बहुत धन्यवाद एस.बी.शर्मा जी। चलिए.. अब चलते हैं अगले पत्र की तरफ जिसे भेजा है सउदी अरब से भाई सादिक आजमी जे ने। सादिक जी लिखते हैं... आज दिनांक २९ जून इस महीने का आखिरी और अपना सबसे पसंदीदा और cri का सबसे लोकप्रीय कार्यक्रम सण्डे की मस्ती सुना जिसे प्रस्तुत किया प्यारे अखिल जी और मीनू जी ने स्वप्रथम इसके उद्देश्य की सराहना करना चाहूंगा कि जिस प्रकार अखिल जी इस कार्यक्रम के माध्यम से हमारे जीवन मे कुछ पल खुशी के निछावर करना चाहते है वह अनमोल कार्य है और बीच बीच में शिक्षाप्रद बातेँ जीवन को उत्तम दृष्टि से जीने का आधार पेश करती हैं सत्य कहूं तो कार्यक्रम सुनना आजकी ज़रूरत मे शुमार है अब आज के कार्यक्रम मे सुनवाई गई सिद्धू जी की बातों का उदाहरण ले लें जीवन के माल को समझाती कहानी कई उद्देश्य से परिपूर्ण थी मेरे विचार से न सिर्फ जीवन बल्कि हमें हमारे फ़र्ज़ का भी एहसास कराती यह कहानी यही उपदेश दे रही थी अगर हम इसके माेल को समझें तो दो कौड़ी के भाव इसको नीलाम नहीं करेंगे।

    लिली- आगे सादिक जी लिखते हैं.... अब पहली रिपोर्ट को देखें कि जिनेवा मे एक ७० वर्षीय दम्पति ने कैसे ऐश भरे जीवन जीने की आश मे धर्म स्थल से चाेरी के काम को अंजाम दिया आज पकड़े जाने के उपरांत उनके जीवन का क्या माेल रहगया समाज मे उनका ब्यक्तित्व एक चोर की हैसियत तक सीमित रहगया वहीं मदर टेरेसा जी को लेलें आज उनके ब्यक्तित्व को पूरा विश्व आदर की निगाह से देखता है अगर धार्मिक स्तर पर देखें तो कई ऐसे लोग हैं जिनको सदियाँ गुज़रने के बाद भी याद किया जाता है। एक मासूम बच्ची द्वारा गूगल को चिट्ठी लिखकर पिता की छुट्टी की गुहार लगाना वाकई अच्छा लगा और गूगल ने बदलें मे उसके पिता को एक सप्ताह की छुट्टी देकर उस मासूम के इच्छाओं का मान रखा जो सराहना याेग्य है मीनू जी द्वारा चीन की साेशल नेटवर्किंग साइट वेवो पर ख़ूबसूरती मापने का नया फ़ण्डा का चर्चा का विषय बनना राेचक लगा पर साै फ़ीसदी सत्य है अखिल जी की बात कि असल ख़ूबसूरती मन की ख़ूबसूरती है जो उस शरीर के खत्म होने के बाद भी लोगों के दिल व दिमाग़ पर छाई रहती है।

    अखिल- कर्नाटक के मधुगिरी की पहाड़ियों से गिरकर अरूणा जी ने खुद को बचाने मे जिस प्रकार वाट्सअप का सेवन किया वह शिक्षाप्रद है ३०० फ़िट की ऊँचाई से गिर कर बचजाना भी किस्मत के धनी हाने का संकेत है और यह तो हक़ीक़त है कि आज के आधुनिक जीवन मे माेबाइल ऐप्स हमारी सबसे बड़ी आव्श्यक्ता बनता जारहा है जानकारी सराहना योग्य थी। फुटबाल वर्ल्ड कप से जुड़ी बातें और एतिहासिक परिदृष्य सुनकर दिल बाग़ बाग़ हो उठा।

    1 2 3 4 5
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040