Web  hindi.cri.cn
    लाई युगल गीत गाने में तिब्बती जाति के मानसिक घरों का संरक्षण
    2014-07-06 19:50:08 cri

    लाई गृह के संस्थापक चोमा छाईरांग

    उत्तर पश्चिमी चीन के छिंगहाई प्रांत के हाई नान तिब्बती स्वायत्त प्रिफैक्चर की कोंगहे कांउटी एक छोटी सी कांउटी है, जहां जनसंख्या 50 हज़ार से कम है। इस कांउटी में"लाई गृह"बहुत लोकप्रिय है। तिब्बती भाषा में "ला"का अर्थ पर्वत है, जबकि"ई"का अर्थ है गीत। इस तरह"लाई"का मतलब पहाड़ी गीत गाना ही है। यह तिब्बती जाति के युवकों-युवतियों के बीच सवाल-जवाब के रूप में गाए जाने वाला युगल पहाड़ी गीत है। लाई गीत गा कर युवती और युवक एक दूसरे से अपने प्रेम की भावना व्यक्त करते हैं।"लाई गृह"तो"लाई"युगल गीत गाने वाला स्थल है। तो आज के इस कार्यक्रम में हम आपको ले जाएंगे छिंगहाई प्रांत के हाईनान तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर की कोंगहे कांउटी का दौरा करने और"लाई गृह"में प्रवेश कर तिब्बती जाति की इस दिलचस्प संस्कृति का आनंद लेंगे।

    तिब्बती पारंपरिक संस्कृति के मूल्यवान खजाने के रूप में लाई को वर्ष 2006 में चीनी राष्ट्र स्तरीय गैर भौतिक सांस्कृतिक विरासत की सूचि में शामिल किया गया है। छिंगहाई प्रांत के हाईनान तिब्बती स्वायत्त प्रिफेक्चर लाई के संरक्षण वाला महत्वपूर्ण इलाका है।

    छिंगहाई के प्रांत स्तरीय लाई उत्तराधिकारी 45 वर्षीय चोमा छाईरांग ने एक लाई गृह की स्थापना की है, जहां वे महिला लाई उत्तराधिकारी चीमाओ च्या के साथ स्थानीय नागरिकों को लाई गीत से जुड़ी हुई तकनीक सिखाते हैं। इस लाई गृह में आने वाले व्यक्तियों में स्थानीय निवासी ही नहीं, युगल गीत गाने में निपुण लोग भी शामिल होते हैं, जो श्रेष्ठ लाई गायकों के मुकाबले में दूर दराज की चरागाहों से आते हैं।

    रात को इस गृह में लाई युगल गीत गाने का समय होता है। चीमाओ च्या मंच पर चढ़कर दूसरे व्यक्तियों के साथ गीत गाने की प्रतियोगिता करती हैं।

    लाई गृह के संस्थापक चोमा छाईरांग ने जानकारी देते हुए कहा कि लाई युगल गीत के कई प्रकार उपलब्ध हैं, जिनके विषय प्रेम और जीवन जैसे विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित हैं। आम तौर पर तिब्बती लोग घर के बाहर मैदानी क्षेत्र में लाई गीत गाते हैं या त्यौहार के समय लाई गीत को गाते हैं। कुछ गायक लाई गाते समय खुद ही गीत के बोल भी रचते हैं। लाई गीत के बारे में जानकारी देते हुए चोमा छाईरांग ने कहा:

    "लाई गाने का कुछ नियमित नमूना है। लाई आम तौर पर प्रेम गीत है। गायक गाने के शुरु में सीधे तौर पर'मुझे तुम्हें प्रेम है'वाला वाक्य नहीं गा सकता। उसे कुछ तैयारियों वाले बोल गाकर लाई गायिका से प्रेम-संबंध स्थापित करने की इच्छा व्यक्त करनी चाहिए। लाई गीत आम तौर पर रूपक के तरीके से गाया जाता है। उदाहरण के तौर पर गायक गाता है कि'मेरे हाथ में लगाम है, एक अच्छी और सुन्दर घोड़ी की खोज में। किसी घोड़ी को निश्चित नहीं किया मैंने, उसे अपने पास नज़दीक लाकर देखूंगा मैं।' इस गीत में'अच्छी घोड़ी'तो सुन्दर युवती का रूपक है। दूसरे उदाहरण के लिए प्रेमिका की याद करते समय गायक गाते हैं:'बर्फीले पर्वत देखते ही अपनी जन्मभूमि की याद सताती है मुझे। घास के मैदान को देखते ही बचपन का याद करती हूँ मैं। गायों के झुंड देखते ही प्रेमिका की याद सताती है मुझे।'लाई गाते समय गायक इस तरह के गीत गाते हैं। अगर गायिका को गायक के गीत में रूचि है तो वह जवाब के रूप में एक गाना गाती है। एक-एक वाक्य की आवाजाही के दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे का विचार समझते हैं। अगर लाई गाने में गायिका या गायक दूसरे का प्रेम इनकार करना चाहता है, तो उसे शिष्टाचार रूप से गीत के माध्यम से दूसरे को समझाना चाहिए।"

    1 2 3
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040