अखिल- एक बार फिर स्वागत है आपका इस मस्ती भरे कार्यक्रम संडे की मस्ती में।
दोस्तों, ये हम सब जानते है कि दुनिया खूबसूरत और मनोरम दृश्यों से भरी हुई है। इसी खूबसूरती को दिखाती हुई संसार की सबसे बड़ी टूरिजम गाइड कंपनी 'लोनली प्लैनेट' ने एक बुक जारी की है। इस बुक में दुनिया के 50 सबसे ज्यादा हैरान कर देने और मनोरम दृश्यों वाले स्थलों के बारे में बताया गया है। आइए, ऐसी ही टॉप 10 हैरान कर देने और खूबसूरत जगहों के बारे में जानें, जिसके बाद आपके मुंह से निकलेगा 'अरे वाह.. क्या बात हैं '
1- विक्टोरिया Waterfall, जिम्बाब्वे/जाम्बिया: जिम्बाब्वे और जांबिया की सीमा पर 1.7 मीटर चौड़ा और 108 मीटर ऊंचा यह झरना धुंध बनाता है, जिसे 20 किलोमीटर दूर से देखा जा सकता है। यह झरना जांबिया के मोसी-ओआ-तुन्या राष्ट्रीय पार्क और जिम्बाब्वे के विक्टोरिया जलप्रपात नैशनल पार्क का हिस्सा है। यहां आप झरने के साथ इंद्रधनुष के मनोरम दृश्य भी देख सकते हैं।
2- महान दरार घाटी, इथोपिया: इथोपिया की महान दरार घाटी दुनिया की सबसे बड़ी दरार घाटी है। यह लाल सागर से 6,000 किलोमीटर नीचे से लेकर मालावी झील से 74 किलोमीटर ऊपर तक फैली है। इसके ढलान सबसे ऊंचे हैं, जिनकी ऊंचाई 1.6 किलोमीटर से ज्यादा है।
3- जॉइंट्स कॉजवे, उत्तरी आयरलैंड: यह विशालकाय पुल (जाइंट्स कॉजवे) प्राचीन ज्वालामुखी विस्फोट के परिणाम स्वरूप बना 40,000 घने असिताश्म (बसाल्ट) स्तंभों का इलाका है। इसकी विशेषता है कि यहां बसाल्ट अधिकतर षटकोण आकार में हैं। कहा जाता है कि यह विशाल प्रायद्वीप एक गुस्साए असुर ने बनाया था।
4- ताजमहल, भारत: यह संगमरमर से बना मकबरा है, जिसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत माना जाता है। यह इमारत मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम मुमताज महल की याद में बनवाई थी।
5- टेराकोटा आर्मी, चीन: यह चीन के पहले शासक किन शी हुआंग की मूर्ति सेना है, जिसमें 8,000 से ज्यादा सैनिक, 130 रथ ओर 670 घोड़े हैं। इसका निर्माण चीन के पहले सम्राट की मृत्यु के बाद उनकी रक्षा के विश्वास से किया गया था।
6- चीन की दीवार, चीन: चीन की विशाल दीवार दुनिया की सबसे बड़ी दीवार है। यह पहाड़ों पर 6,500 किलोमीटर के क्षेत्र में फैली है। इसका मुख्य उद्देश्य बाहरी हमलावरों से देश की रक्षा करना था। यह अकेला ऐसा क्रिएशन है, जो अंतरिक्ष से भी नजर आता है।
7- नगोरोनगोरो क्रेटर, तंजानिया: यह दुनिया का सबसे बड़ा ज्वालामुखीकुंड है। इसकी गहराई 610 मीटर और 260 वर्ग-किलोमीटर है। यह लुप्तप्राय प्रजातियों और पशुओं के लिए स्वर्ग है।
8- किलाउए, हवाई: हवाई का किलाउए ज्वालामुखी तीन दशकों से भी ज्यादा समय से लगातार विस्फोटित हो रहा है।
9- हागिया सोफिया, तुर्की: हागिया सोफिया या आयासोफिया पहले ऑर्थोडॉक्स चर्च था , जिसे 1453 में मस्जिद में तब्दील कर दिया गया। बाद में 1935 में कमाल अतातुर्क ने इसके चर्च व मस्जिद के स्वरूप को नष्ट कर इसे संग्रहालय बना दिया। इसकी विशेषता इसकी संरचना है , जो भूकंप में भी स्थिर रहता है।
10- तिब्बत का पोटाला पैलेस, चीन: इस महल की वास्तुकला अद्भुत है। यह दलाईलामा का आध्यात्मिक घर है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 3,700 मीटर से ज्यादा है। इसमें 13 मंजिलें और 100 से ज्यादा कमरे हैं।
अखिल- है ना दोस्तों कमाल की जगह। ये जगह वाकई हमें हैरान कर देंगी।
मीनू- बिल्कुल... फिर हमारे मुंह से निकलेगा 'अरे वाह.. क्या बात हैं'
अखिल- हां हां हा...। दोस्तों, यह सुनों एक मस्त जोक...
हम तो ऐसे ही उदास बैठे बैठे पानी में पत्थर फेंक रहे थे...
अचानक एक मेंढक पानी से निकला...
और बोला...... तू पानी में तो आ साले बताता हूं तुझे,
अपनी वाली के चक्कर में तूने मेरी वाली का सर फोड़ दिया
मीनू- हां हां हां...। मेरा भी एक जोक सुनों,
एक मक्खी की शादी एक मच्छर से हो गई। अगले दिन मक्खी बहुत रोई। मक्खी की बहन ने पूछा-क्या हुआ। मक्खी बोली-मैंने रात को गुड नाइट चला दी और तेरा जीजा मर गया।
अखिल- हां हां हां...। बहुत खुब मीनू जी।
दोस्तों, मैं आपको एक किस्सा सुनाता हूं। एक बार एक व्यक्ति मरकर नर्क में पहुँचा, तो वहाँ उसने देखा कि हरेक आदमी को किसी भी देश के नर्क में जाने की छूट है। उसने सोचा, चलो अमेरिका वासियों के नर्क में जाकर देखें, जब वह वहाँ पहुँचा तो दरवाजे पर पहरेदार से उसने पूछा- क्यों भाई अमेरिकी नर्क में क्या-क्या होता है?
पहरेदार बोला- कुछ खास नहीं, सबसे पहले आपको एक इलेक्ट्रिक चेयर पर एक घंटा बैठाकर करंट दिया जायेगा, फ़िर एक कीलों के बिस्तर पर आपको एक घंटे लिटाया जायेगा, उसके बाद एक दैत्य आकर आपकी जख्मी पीठ पर पचास कोडे बरसायेगा...!
यह सुनकर वह आदमी बहुत घबराया और उसने रूस के नर्क की ओर रुख किया, और वहाँ के पहरेदार से भी वही पूछा, रूस के पहरेदार ने भी लगभग वही वाकया सुनाया जो वह अमेरिका के नर्क में सुनकर आया था । फ़िर वह आदमी एक-एक करके सभी देशों के नर्कों के दरवाजे जाकर आया, सभी जगह उसे भयानक किस्से सुनने को मिले। अन्त में जब वह एक जगह पहुँचा, देखा तो दरवाजे पर लिखा था "भारतीय नर्क" और उस दरवाजे के बाहर उस नर्क में जाने के लिये लम्बी लाईन लगी थी, लोग भारतीय नर्क में जाने को उतावले हो रहे थे, उसने सोचा कि जरूर यहाँ सजा कम मिलती होगी... तत्काल उसने पहरेदार से पूछा कि सजा क्या है?
पहरेदार ने कहा- कुछ खास नहीं...सबसे पहले आपको एक इलेक्ट्रिक चेयर पर एक घंटा बैठाकर करंट दिया जायेगा, फ़िर एक कीलों के बिस्तर पर आपको एक घंटे लिटाया जायेगा, उसके बाद एक दैत्य आकर आपकी जख्मी पीठ पर पचास कोडे बरसायेगा...!
चकराये हुए व्यक्ति ने उससे पूछा- यही सब तो बाकी देशों के नर्क में भी हो रहा है, फ़िर यहाँ इतनी भीड़ क्यों है?
पहरेदार बोला - इलेक्ट्रिक चेयर तो वही है, लेकिन बिजली नहीं है, कीलों वाले बिस्तर में से कीलें कोई निकाल ले गया है, और कोडे़ मारने वाला दैत्य सरकारी कर्मचारी है, आता है, सिग्नेचर करता है और चाय-नाश्ता करने चला जाता है...और कभी गलती से जल्दी वापस आ भी गया तो एक-दो कोडे़ मारता है और पचास लिख देता है...। चलो आप भी लाइन में लग जाओं।
दोस्तों, यह किस्सा किस्सा ही नहीं, बल्कि हकिकत भी ब्यां करता है। देश की हालत लगभग इसी की तरह है। सरकारी बाबू अपना सही काम नहीं करते, और सरकारी वस्तुओं की स्थिति खस्ताहाल है। इस पर ध्यान देने की जरूरत है।
मीनू- चलिए..अभी सुनते है एक गाना..उसके बाद जारी रहेगा हंसी और मस्ती का डबल डोज।
(गाना-3)









