Web  hindi.cri.cn
    संडे की मस्ती 2014-05-11
    2014-05-12 09:01:40 cri

    लिली- हां हां हां... बहुत खुब बात बताई आपने अखिल जी।

    अखिल- अब मैं एक और मजेदार किस्सा सुनाने जा रहा हूं। यह किस्सा है चीन के शंघाई शहर की। एक चीनी व्यक्ति ने शर्त जीतने के लिए पूरे होशोहवास में एक सिगरेट जलाने वाले लाइटर को निगल लिया। होटल में काम करने वाले इस वेटर ने कई लोगों की मौजूदगी में शर्त जीतने के चक्कर में ताव खाकर लाइटर निगल लिया। दरअसल वेटरों के बीच आपस में लाइटर निगलने के बदले 800 युआन (आठ हजार रुपये) की शर्त लगी थी। कुछ तो इस विचित्र शर्त पर हंस रहे थे लेकिन इसने गंभीरता से लेते हुए तत्काल अपने एक साथी से लाइटर छीनकर निगल लिया। इस घटना से वहां मौजूद बाकी लोगों को सांप सूंघ गया। इसको तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां लाइटर को पेट से बाहर निकालने के लिए इतने ही पैसों के रूप में शर्त से जीती गई धनराशि काम आई।

    लिली- ओह माय गोड़... शर्त जीतने के लिए लोग क्या-क्या करने लगते है। खैर.. यह लोगों की अपनी-अपनी समझ है.... पर अभी हम सुनते है यह गाना.. उसके बाद अखिल जी बताएंगे 10 मजेदार बातें।

    अखिल- आपका एक बार फिर स्वागत है इस चटपटे कार्यक्रम संडे की मस्ती में। दोस्तों... आज मैं आपको ऐसे 10 मजेदार बात बताने जा रहा हूं.. जो शायद आपने कभी नहीं सुनी हो।

    1. फिल्म अभिनेता ब्रूस ली असल जिदंगी में बेहद ही तेज फाइटर थे। उनके मूव्ज इतने तेज होते थे कि उनके लिए फिल्म की शूटिंग के समय फिल्म धीरे करना पड़ती थी ताकि दर्शक उनके फाइट सीन और उनके मूव्ज को देख सकें।

    2 हमारी हड्डियां स्टील की धातु से पांच गुना मजबूत होती है।

    3. 111,111,111 x 111,111,111 = 12,345,678,987,654,321 होते हैं।

    4 अंग्रेजी भाषा में bookkeeper एक ऐसा शब्द है जिसमें डबल लेटर्स लगातार आते हैं।

    5.एक शार्क 100 वर्षो तक जिंदा रह सकती है।

    6.एक बांस का पेड़ 24 घंटे में 3 फीट तक बढ़ता है।

    7. जर्मन देश की एक रिसर्च टीम के अनुसार, सोमवार के दिन हार्ट अटैक का खतरा हफ्ते के दूसरे दिनों की तुलना में अधिक होता है।

    8. हमारे सोलर सिस्टम में सभी ग्रह वामावर्ती दिशा में घूमते हैं परंतु शुक्र एक ऐसा ग्रह है जो घड़ी की सूई की दिशा में घूमता है।

    9. मनुष्य की आंखों का आकार जन्म से लेकर बड़े होने तक एक जैसा ही रहता है परंतु मनुष्य के कान और नाक उम्र के अनुसार बढ़ते हैं।

    10. कॉकरोच छह पैरों वाला एक ऐसा कीट है जो एक सेकंड में एक मीटर की दूरी तय कर लेता है।

    लिली- दोस्तों.. कैसी लगी आपको ये 10 मजेदार बातें।

    अखिल- लिली जी.. मैं एक जोक सुनाता हूं। एक बार 3 काले दोस्त एक साथ कहीं जा रहे थे। रास्ते में उन्हें एक परी मिलती है। परी कहती है- आप मुझे अपनी एक-एक विश बताओ मैं तुम्हारी विश पूरी कर दूंगी।

    पहला दोस्त कहता है- मुझे गोरा और खुबसुरत बना दो। परी ने कर दिया।

    दूसरे दोस्त ने कहा- मुझे भी गोरा और खुबसुरत बना दो। परी ने उसको भी गोरा बना दिया।

    तीसरे दोस्त जोर-जोर से हंसना लगा और बोला- मेरी विश है कि इनको वापिस पहले जैसा कर दो...।

    अखिल- लिली जी.. आप एक पहेली का जवाब देंगी...।

    लिली- हां. हां हा.. पूछों...।

    अखिल- 1. हाल चाल यदि पूछो उस से,

    नहीं करेगा बात,

    सीधा सादा लगता है,

    पर पेट में रखता दांत। (अनार)

    लिली- हम्मम...। नहीं... सिर के उपर से चला गया।

    अखिल- चलो मैं दूसरा पूछता हूं।

    गोलू हूं, पर गेंद नहीं,

    लाल हूं, पर सेब नहीं,

    जो भी मुझ को हैं अपनाते,

    मेरी गंध सदा फैलाते। (प्याज)

    लिली- सोचना पडेगा अभी...।

    अखिल- दोस्तो, लिली जी अभी पहेलियों का आंशर सोचेंगी.. आप भी इन पहेलियों का आंशर सोचिए। मैं पहेली एक बार फिर रिपिट कर देता हूं।

    1. हाल चाल यदि पूछो उस से,

    नहीं करेगा बात,

    सीधा सादा लगता है,

    पर पेट में रखता दांत।

    गोलू हूं, पर गेंद नहीं,

    लाल हूं, पर सेब नहीं,

    जो भी मुझ को हैं अपनाते,

    मेरी गंध सदा फैलाते।

    अभी सुनते है यह गाना

    1 2 3 4
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040