कंपनी का दावा है कि ग्वांग्झू के CTF Financial Center में लगने वाली ये लिफ़्ट दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार से चलने वाली लिफ़्ट होगी और उसे इमारत के पहली मंज़िल से 95वीं मंज़िल तक पहुँचने में मात्र 43 सेकेंड लगेंगे। आपको बता दें कि इस गगनचुंबी इमारत का निर्माण कार्य 2016 तक पूरा हो जाने की संभावना है।
अभी तक चीन के ताइवान क्षेत्र की 'ताइपेई 101' इमारत के बारे में माना जाता है कि इसकी लिफ़्ट सबसे तेज़ रफ्तार से चलती है और इसकी maximum speed 60.6 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
हिताची कंपनी का कहना है कि अगर उसकी लिफ्ट ठीक से काम कर जाती है तो वो दुनिया की सबसे तेज़ रफ्तार से चलने वाली लिफ्ट की सूची में अपनी जगह बना लेगी। फिलहाल ये रिकॉर्ड ताइवान के नाम है जहाँ 'ताइपेई 101' में पाँचवें तल से 89वें तल पर पहुँचने में मात्र 37 सेकेंड लगते हैं।
जापान में 'योकोहामा लैंडमार्क टावर' में लगी लिफ्ट एक मिनट में 750 मीटर की दूरी तय करती है जबकि दुनिया की सबसे ऊँची इमारत दुबई की 'बुर्ज़ खलीफा' की लिफ्ट एक मिनट में 600 मीटर का फ़ासला तय करती है।
वहीं लंदन की 'शार्ड' western europe की सबसे ऊँची इमारत है जिसकी लिफ्ट की रफ्तार 360 मीटर प्रति मिनट है।
अखिल- दोस्तो, थी ना यह रोचक जानकारी....।।
लिली- हां..। अखिल जी... वाकई रोचक जानकारी थी। ऐसी लिफ्ट में मजा लेना का अनुभव निराला ही होगा।
अखिल- चलो, मैं एक और रोचक जानकारी देता हूं। दोस्तों, आपको मालूम है कि दुनिया की सबसे ऊंची इमारत कहां बनने जा रही है....?आपको मालूम है लिली जी...।
लिली- नहीं.. मुझे नहीं मालूम...। क्या... चाईना में..?
अखिल- नहीं...लिली जी। इसका सही जवाब है सऊदी अरब.....। दोस्तो, सऊदी अरब में अगले हफ्ते से दुनिया के सबसे ऊंचे टावर का निर्माण कार्य शुरू होने वाला है। जी हां, यह अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है। जेद्दाह में किंगडम टावर के नाम से बन रहे इस टावर की लंबाई जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इसकी ऊंचाई 1 किमी ऊंची है, जो कि दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा जिसकी लंबाई 827 मीटर से भी ऊंची होगी। वर्तमान में बुर्ज खलीफा का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ऊंचे टावर के तौर पर दर्ज है।
आसमान को छूने वाले किंगडम टावर के निर्माण की अनुमानित लागत 1.23 अरब डॉलर होगी और इसमें करीब 200 फ्लोर बनने की बात हो रही है। 1000 मीटर से ज्यादा और कुल 50.7 लाख वर्ग फीट के निर्माण क्षेत्र के साथ किंगडम टावर दुनिया का सबसे बड़ा आकर्षण का केंद्र बन जाएगा। निर्माण के पहले चरण में 50.3 लाख स्क्वेर मीटर पर काम शुरू होगा।
आपको बता दें कि इसका डिजाइन एड्रिन स्मिथ और जॉर्डन गिल कर रहे हैं। किंगडम टावर में चार होटल, चार सर्विस अपार्टमेंट्स, ए क्लास ऑफिर स्पेस और दुनिया का सबसे ऊंचा view point यानि दर्शन स्थान होगा।
इस टावर में 59 एलिवेटर होंगे जिसमें 54 सिंगल डेक और पांच डबल डेक एलिवेटर के साथ-साथ 12 एलिवेटर होंगे। इससे view point तक पहुंचने के लिए लोगों को प्रति सेकेंड 10 मीटर की यात्रा करनी होगी। इसके अलावा, इस टावर में आकाश छत का निर्माण किया जाएगा। इसका साइज 30 मीटर हो सकता है। यहां पेंटहाउस फ्लोर बनाने का भी विचार किया जा रहा है।
अखिल- लिली...कैसी लगी यह रोचक जानकारी...।
लिली- बहुत ही रोचक लगी। यह ख़बर सुनकर मेरे होश उड़ गए। करीब 1 किलोमिटर ऊंची इमारत... बाप रे बाप... imagine करना भी मुश्किल होता है।
अखिल- हां हां हां..। दोस्तो, अभी हम सुनते है एक गाना... उसके बाद बताएंगे कि बिल्ली को आया गुस्सा और 45 सालों के बाद सही पते पर पहुंचा लेटर।
लिली- हैलो दोस्तो, फिर से हाजिर है हम संडे की मस्ती कार्यक्रम के साथ....।
अमेरिका में एक गुस्सैल बिल्ली ने एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया जिसमें एक बच्चे सहित परिवार के तीन सदस्य बुरी तरह जख्मी हो गये।
इस गुस्सैल बिल्ली से परिवार के सभी सदस्य बुरी तरह घबरा गये और इस बिल्ली को काबू में करने के लिए बिल्ली पर एक कंबल फेंककर पकड़ लिया और पिंजरे में बंद किया गया जिससे यह और कोई नुकसान न पहुंचा सके।
घटना के बाद परिवार के सभी सदस्य इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे और उस गुस्सैल बिल्ली को स्थानीय पशु क्रूरता निवारण शाखा को सौंपा गया है जो इस गुस्सैल बिल्ली की जांच कर रही है।
अखिल- ओह.. यह तो बहुत ही बुरा हुआ। जानवरों का गुस्सैल होना तो सुना था पर इस कदर गुस्सा होना कि लोगों को बुरी तरह जख्मी कर दे, यह पहली बार सुना है। मेरे ख्याल से बिल्ली को मेडिटेशन सीख लेनी चाहिए.. ताकि गुस्से पर काबु कर सके...।
लिली- हां हां हां.... very funny