Wednesday   Aug 13th   2025  
Web  hindi.cri.cn
संडे की मस्ती 2014-04-13
2014-04-14 11:00:00 cri

अखिल- मैं बताता हूं....

60 के दशक में मां अपने बेटे से कहती थी... बेटा। अपने कास्ट की लड़की से ही शादी करना।

फिर 70 के दशक में कहने लगी.... बेटा। अपने धर्म की लड़की से ही शादी करना।

80 के दशक में कहने लगी..... बेटा। अपने हैसियत की लड़की से ही शादी करना।

उसके बाद 90 के दशक में कहने लगी..... बेटा। अपने देश की लड़की से ही शादी करना।

21वीं सदी में कहने लगी... बेटा। अपनी उम्र की लड़की से ही शादी करना।

और अब क्या कहना लगी है... बताओं लिली जी....

लिली- हम्मम्म..। नहीं.. कोई idea नहीं है।

अखिल- अब कहने लगी है.... बेटा। शादी लड़की से ही करना।

लिली- हां हां हां हा.. यह बहुत मजेदार जोक सुनाया।

अखिल- आपको इससे भी ज्यादा मजेदार बात सुनाता हूं।

एक आदमी नाव से कहीं जा रहा था। अचानक से ज़ोर से हवा चली और उसकी नाव पलट गई। उस आदमी को तैरना नहीं आता था। वो प्रार्थना करने लगा और भगवान से कहने लगा, "हे भगवान। अगर मुझे बचा लिया तो मैं गरीबों में 21 किलो लड्डु बाटुंगा!"

फिर जोर से हवा चली और एक बड़ी सी लहर उसे ज़मीन पर ले गई। वो खड़ा हुआ और हंसते हुए ऊपर देख कर बोला, "हां हां हां... कैसे लड्डु, कौनसे लड्डु..।"

फिर ज़ोर से हवा चली और एक बड़ी लहर ने उसे वापिस पानी में खींच लिया। वो जोर से चिल्लाकर बोला,"हे भगवान, मेरा मतलब बेसन के या बूंदी के..।"

लिली- हां हां हां हा.. वो आदमी भगवान को चूना लगाने की सोच रहा था।

अखिल- हां हां हां हां..। ऐसा ही कुछ था। दोस्तों, मैं आपको एक कविता सुनाना चाहूंगा...।

छोटी सी ज़िंदगी है,

हर बात में खुश रहो

जो चेहरा पास ना हो,

उसकी आवाज़ में खुश रहो,

कोई रूठा हो तुमसे,

उसके इस अंदाज़ में खुश रहो,

जो लौट के नहीं आने वाले,

उन लम्हों की याद में खुश रहो,

कल किसने देखा है ,

अपने आज में खुश रहो,

खुशियों का इंतज़ार किसलिए,

दूसरों की मुस्कान में खुश हो,

क्यूँ तड़पते हो हर पल किसी के

साथ को,

कभी तो अपने आप में खुश रहो,

छोटी सी तो ज़िंदगी है,

हर हाल में खुश रहो...

लिली- वाह.. बहुत खुब अखिल जी..। आपकी कविता वाकई बहुत अच्छी थी। दोस्तो, यह बिल्कुल सही है कि छोटी सी ज़िंदगी है, हमें हर हाल में खुश रहना चाहिए। चलिए.. इसी बात पर हम आपको सुनवाते है एक बढिया गाना।

अखिल- अच्छा दोस्तों, अब जाने का वक्त हो चला है। हम चाहते है कि आप सभी हर दिन हंसते रहें.. मुस्कराते रहें.... और ढेर सारी खुशियां बांटते रहें.....क्योंकि Laughing is the best medicine यानि हंसना सबसे बढ़िया दवा है। तो Always be happy...हमेशा खुश रहो..... और सुनते रहो हर रविवार, सण्डे की मस्ती....। आप हमें लेटर लिखकर या ई-मेल के जरिए अपनी प्रतिक्रिया, चुटकुले, हंसी-मजाक, मजेदार शायरी या अपनी आवाज में कोई भी गीत, अजीबोगरीब किस्से या बातें भेज सकते हैं। हमारा पता है hindi@cri.com.cn...। हम अपने कार्यक्रम में आपके लैटर्स और ईमेल्स को जरूर शामिल करेंगे। अभी के लिए मुझे और लिली जी को दीजिए इजाजत..... गुड बॉय, नमस्ते।


1 2 3 4 5
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040