Web  hindi.cri.cn
    नव वर्ष की खुशियां मना रहे तिब्बती
    2014-03-03 19:26:01 cri

    2 मार्च को तिब्बती पंचांग के नव वर्ष का पहला दिन है। सुबह तिब्बती लोगों ने जोखान मठ और पोताला महल आकर नव वर्ष में पहली प्रार्थना की।

    39 वर्षीय केसांग देची अपने बेटे के साथ पूजा करने आती है। उसने नव वर्ष में अपनी अभिलाषा बताते हुए कहा कि नए साल में परिवार के सब लोग स्वस्थ रहें और सुरक्षित रहें।

    तिब्बती पंचांग के नव वर्ष के पहले दिन में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के विभिन्न स्थलों में लोग एक दूसरे से"जाशी देले"कहते हैं। सड़क पर तिब्बती पोशाक पहने विभिन्न जातियों के लोग एकत्र होकर खुशियां मना रहे हैं। पवित्र शहर ल्हासा त्योहार के माहौल में डूब गया है।

    2 मार्च की सुबह पोताला महल के पीछे एक पार्क में सांस्कृतिक और कलात्मक मिलन समारोह आयोजित हुआ। तिब्बती लोक गीत, तिब्बती ऑपेरा जैसे कार्यक्रमों को दर्शकों का स्वागत मिला।

    (श्याओ थांग)

    1 2 3 4 5 6 7 8
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040