Web  hindi.cri.cn
    तिब्बती गायक ताशी फुन्त्सोक की रॉक-दुनिया
    2014-02-19 18:45:09 cri

    तिब्बती गायक ताशी फुन्त्सोक ने 4 सालों के बाद अपने गृहनगर-ल्हासा लौटने का निश्चय किया है, और अपने संगीत के स्वप्न को आगे जारी रखेगा।

    "मेरा नाम ताशी फुन्त्सोक है। मेरा ल्हासा में जन्म हुआ है, और स्थानीय प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद मैं चीनी मुख्य भूमि के हाई स्कूल एवं विश्वविद्यालय से स्नात्क हुआ। स्नात्क होने के बाद मैं ल्हासा लौटकर एक सरकारी अधिकारी बना, लेकिन कुछ महीनों बाद मैने पाया कि यह मेरा अपेक्षित जीवन नहीं है। मैनें अपना त्याग-पत्र देकर पेईचिंग चला गया, और संगीत को गले लगा लिया। गत मई में मैं ल्हासा फिर से लौटकर आया, और यहां एक शराब-घर खोला, और संगीत बजाना जारी रखा।"

    ताशी फुन्त्सोक का शराब-घर तिब्बत स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा के पुराने नगर की एक पुरानी सड़क पर बना हुआ है। उसका नाम ओल्ड लेन बार है। इस शराब-घर से गगनभेदी हेवी मेटल संगीत और मधुर ब्रिटिश रॉक समेत विभिन्न शैली के रॉक संगीत की आवाजें बाहर आती है। इन संगीतों ने इस तिब्बती पुरानी सडक को विशेष आकर्षण दिया है।

    इस शराब-घर के अंदर एक छोटे से स्टेज पर एक लंबे बालों वाला नवयुवक गिटार बजा रहा है। वह लोगों के लिये'ग्रीनहाउस में लड़की'नामक एक बढिया चीनी रॉक गीत गा रहा है। यह युवक और कोई नही बल्कि ताशी फुन्त्सोक है।

    "मैं रॉक संगीत से बहुत प्यार करता हूँ। लेकिन साथ ही मुझे तिब्बती पारंपरिक संगीत से भी बेहद प्यार है। संगीतमय स्कोर का मुख्य भाग पश्चिमी संगीतमय स्कोर है और कभी-कभी इसमें नृजातीय वाद्य यंत्रों की आवाज मिश्रित है। मैं बहुत चाहता हूँ कि पश्चिमी रॉक संगीत और तिब्बती पारंपरिक संगीत का एक साथ जुगलबंदी की जाए। इन विभिन्न संगीतों को एक साथ मिलाने से क्या परिणाम निकलते है, उसे देखने की मेरी बड़ी जिज्ञासा है।"

    1 2
    © China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
    16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040