2009-06-19 10:24:41

चीन व स्लोवाक के राजाध्यक्षों ने दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोग संबंधों पर सहमति प्राप्त की

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 18 तारीख को स्लोवाक की राजधानी ब्राटिसलावा में राष्ट्रपति इवेन गेसपारोविक से वार्ता की। दोनों ने एक स्वर में कहा कि वे चीन व स्लोवाक के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर परम्परागत मैत्री को मजबूत करेंगे, सहयोग बढ़ाएंगे और दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण सहयोगी संबंधों का आगे विकास करेंगे। लीजिये, सुनिये, संबंधित एक रिपोर्ट।
स्थानीय समयानुसार 18 तारीख की दोपहर बाद, स्लोवाक के राष्ट्रपति इवेन गासपेरोविक ने ब्राटिस्लावा केंद्र के राष्ट्रपति भवन में एक शानदार रस्म का आयोजन किया और यात्रा पर आये प्रथम चीनी राष्ट्राध्यक्ष का स्वागत किया। जातीय वेशभूषा में स्लोवाक के युवाओं ने परम्परागत रस्म के अनुसार चीनी मेहमानों को नमक के साथ ब्रेड दी।
श्री गेसपारोविक से हुई वार्ता में श्री हू चिन थाओ ने कहा कि चीन व स्लोवाक को परम्परागत मैत्री को और राजनीतिक आपसी विश्वास को गहरा करना चाहिए। दोनों पक्षों को सांस्कृतिक आदान-प्रदान का विस्तार करके अंतरराष्ट्रीय समन्वय को मजबूत करना चाहिए और बहुपक्षीय सहयोग को घनिष्ठ करना चाहिए। आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को गहरा करने की समस्या की चर्चा में उन्होंने खासकर कहा कि दोनों को व्यापारिक आवाजाही को मजबूत करके आपसी पूंजी निवेश का विस्तार करना चाहिए। दोनों को सहयोग के क्षेत्र का विस्तार करके एक साथ संकट का निपटारा करना चाहिए और संरक्षणवाद का विरोध करना चाहिए। उन्होंने दोनों पक्षों से बुनियादी संरचनाओं का निर्माण, नयी ऊर्जा, कृषि और पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्रों में विभिन्न तरीकों के सहयोग करने के सुझाव भी पेश किए।
चीन व स्लोवाक के संबंधों की चर्चा में दोनों राजाध्यक्षों ने वार्ता का सक्रिय मूल्यांकन किया। श्री हू चिन थाओ के अनुसार, हम दोनों देशों के संबंधों के विकास में प्राप्त उपलब्धियों के प्रति संतुष्ट हैं। मैं और राष्ट्रपति गेसपारोविक ने इस बात पर मंजूरी दी है कि दोनों पक्ष एक दूसरा का सम्मान करने, समानता व आपसी लाभ, एक दूसरे के अंदरुनी मामलों में हस्तक्षेप न करने आदि सिद्धांतों के आधार पर द्विपक्षीय संबंधों के चतुर्मुखी विकास को आगे बढ़ाएंगे।
श्री गेसपारोविक ने कहा कि 1 अरब 30 करोड़ आबादी वाले चीन का स्लोवाक के साथ सहयोग करके अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का संयुक्त निपटारा करने का विशेष अर्थ है। स्लोवाक चीनी कारोबारों के स्लोवाक में पूंजी निवेश करने का स्वागत करता है। स्लोवाक विज्ञान, तकनीक, ऊर्जा तथा नयी ऊर्जा आदि क्षेत्रों में चीन के साथ आपसी सहयोग करने को तैयार है। राष्ट्रपति गेसपारोविक ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, विस्तृत विषयों पर हुई हमारी वार्ता बहुत सफल रही है। हम ने आर्थिक, व्यापारिक, शैक्षिक, वैज्ञानिक व तकनीक आदि क्षेत्रों में सहयोग पर गहन रुप से आदान-प्रदान किया। इस के अलावा, हम ने आपसी सहयोग और संयुक्त रुप से अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संकट का निपटारा करने पर भी रायों का आदान-प्रदान किया।
स्लोवाक आदि कुछ मध्य पूर्व युरोपीय देशों ने चीन लोक गणराज्य की स्थापना की शुरुआत में ही नये चीन के साथ राजनयिक संबंधों की स्थापना की घोषणा कर दी थी। चीन व स्लोवाक के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रथम बार स्लोवाक की यात्रा करने वाले चीनी राष्ट्राध्यक्ष, श्री हू चिन थाओ ने खासकर यह बताया कि चीन स्लोवाक समेत मध्य पूर्वी युरोपीय देशों के साथ संबंधों का विकास कर रहा है। चीन व इन देशों के बीच कोई भी अनसुलझी ऐतिहासिक समस्या नहीं है। दोनों के बीच सहमतियों का और विस्तार एवं सहयोग को गहरा करना दोनों पक्षों के बुनियादी कल्याण से मेल खाता है। चीन मध्य पूर्व युरोपीय देशों के साथ परम्परागत मैत्री को और गहरा करने और चीन-युरोप संबंधों के निरंतर स्वस्थ विकास को आगे बढ़ाने को तैयार है।