17 तारीख को चीनी राष्ट्राध्यक्ष श्री हू चिन थाओ ने मास्को में रूसी राष्ट्रपति श्री मेदवेदेव से भेंट की। दोनों पक्षों ने चीन-रूस संबंधों और दूसरे महत्वपूर्ण सवालों पर विचार-विमर्श किया।
उसी दिन श्री हू चिन थाओ ने मास्को में रूसी प्रधान मंत्री श्री पुतिन से भेंट की। दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय संबंधों और समान रुचि वाले अंतर्राष्ट्रीय व स्थानीय सवालों पर दृष्टिकोणों की अदला-बदला की और महत्वपूर्ण सहमति संपन्न की।
श्री हू चिन थाओ ने कहा कि वर्तमान की स्थिति के तहत अविचल रुप से चीन-रूस रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंधों का विकास करना, सार्वतौमुखी तौर पर दोनों देशों का सहयोग बढ़ाना बहुत महत्वपूर्ण है।
श्री पुतिन ने कहा कि रूस चीन के साथ ऊर्ज़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में वास्तविक सहयोग को गहराई में चलाने का इच्छुक है।(होवेइ)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |