2009-06-17 09:25:38

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने मास्को पहुंच कर रूस की राजकीय यात्रा शुरू की

रूस के येकारिंनबर्ग में शांगहाई सहयोग संगठन के शिखर सम्मेलन और ब्रिक चार देशों की शिखर भेंटवार्ता में भाग लेने के बाद चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने स्थानीय समयानुसार 16 जून की रात को विशेष विमान से रूस की राजधानी मास्को पहुंचकर रूस की राजकीय यात्रा शुरु की।

हू चिन थाओ ने हवाई-अड्डे में जारी लिखित भाषण में कहा कि इस साल चीन व रूस के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 60वीं वर्षगांठ है, जो दोनों संबंधों के विकास की प्रक्रिया में अत्यन्त महत्वपूर्ण   साल है। कई पीढ़ियों की  अथक कोशिशों से चीन-रूस संबंध का चौतरफा व तेज विकास हुआ है। वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में जटिल बदलाव हो रहे हैं और अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संकट फैल रहा है। चीन व रूस द्वारा सहयोग बढ़ाना और संकट का समान मुकाबला करना दोनों देशों के स्थिर व स्वस्थ विकास के लिये अहम है। चीन रूस के साथ चीन-रूस रणनीतिक सहयोग को सूपर्ण रूप से गहराने और द्विपक्षीय सहयोग तथा सांस्कृतिक आवाजाही का विस्तार करने को तैयार है ताकि दोनों देशों व विश्व की जनता के लिये अधिक योगदान किया जा सके। हू चिन थाओ ने आशा जतायी कि मौजूदा यात्रा के जरिये दोनों देशों के बीच समझ व विश्वास बढ़ सकेगा और चीन-रूस रणनीतिक सहयोगी साझेदार संबंध आगे बढ़ेंगे।(रूपा)