2009-06-16 13:52:53

तिब्बत में राष्ट्रीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के 52 उत्तराधिकारी हैं

चीन सरकार ने गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण में तेजी लाने के चलते  अब तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के 52 उत्तराधिकारियों को राष्ट्रीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की उत्तराधिकारियों का रुप दिया है ।

इन 52 उत्तराधिकारियों में बौद्ध धार्मिक संगीत, परंपरागत संगीत, नृत्य नाट्य , तिब्बती औपेरा, तिब्बती कागज़ निर्माण , परंपरागत औषधि व चिकित्सा आदि क्षेत्रों के पारंगत उत्तराधिकारी  शामिल हैं।

तिब्बत ने वर्ष 2005 से चीनी संस्कृति मंत्रालय को गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के प्रतिनिधित्व वस्तुओं व उत्तराधिकारियों की रिपोर्ट देने का काम शुरू किया। अब तिब्बत में 61 विरासतें राष्ट्रीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों के नामसूची में दाखिल हो चुकी हैं, और 121 स्वायत्त प्रदेश स्तरीय गैरभौतिक सांस्कृतिक विरासतों की नामसूचि में दाखिल किए गए हैं।(चंद्रिमा)