2009-06-16 09:27:08

हू चिन थाओ ने भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की

चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिन थाओ ने 15 तारीख को रूस के येकाटरिनबर्ग में भारतीय प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह से भेंट की। दोनों पक्षों ने एक साथ दोनों देशों के रणनीतिक सहयोग साझेदार संबंधों को आगे बढ़ाने की कोशिश करने की बात कही।

हू चिन थाओ ने बल देकर कहा कि चीन की आशा है कि दोनों पक्ष दूरगामी दृष्टि से शांति, मित्रता, समान सलाह-मशविरे, आपसी सम्मान, व आपसी समझ की भावना के आधार पर वार्ता की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकेंगे, और सीमांत विवादों का दोनों देशों के संबंधों पर नकारात्मक प्रभाव न पड़ने देने की कोशिश कर सकेंगे।
सिंह ने कहा कि भारत सरकार भारत-चीन संबंधों को प्राथमिक स्थान पर रखेगी, और अतीत में प्राप्त प्रगति के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में दोनों पक्षों के सहयोग को मजबूत करने की कोशिश करेगी। भारत इस बात को स्वीकार करता है कि तिब्बत स्वायत्त प्रदेश चीन लोक गणराज्य की प्रादेशिक भूमि का एक अविभाजित भाग है। और भारत किसी व्यक्ति को भारत में चीन के खिलाफ़ राजनीतिक गतिविधि का आयोजन करने की अनुमति नहीं देगा।(चंद्रिमा)