2009-06-12 19:28:33

रूस की आशा है कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ की रूस यात्रा दोनों देशों की जनता के बीच की मैत्री में नई जीवन शक्ति का संचार करेगी

चीन स्थित रूसी राजदूत राजोव ने 12 जून को पेइचिंग में कहा कि रूस की आशा है कि चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ की रूस यात्रा रूस और चीन के बीच सहयोग का विकास करेगी और दोनों देशों की जनता के बीच की मैत्री में नई जीवन शक्ति का संचार करेगी।

रूसी राष्ट्रपति मेडवेडेव के निमंत्रण पर चीनी राष्ट्राध्यक्ष हू चिनथाओ 14 से 18 जून तक रूस के यकटरिन्बर्ग में शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की राज्याध्यक्ष कमेटी के 9वें सम्मेलन और चार स्वर्ण ब्रिक देशों के नेताओं की भेंटवार्ता में उपस्थित होंगे और रूस की औपचारिक यात्रा करेंगे। (ललिता)