शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की राज्याध्यक्ष कमेटी का 9वां सम्मेलन जून के मध्य में रूस के एकटरेन्बोर्ग में आयोजित होगा। कज्जाकिस्तान के उप विदेश मंत्री नुर्लन यर्मेक्बायेव ने हाल में चीनी संवाददाताओं से कहा कि शांगहाई सहयोग संगठन आर्थिक व सुरक्षा आदि क्षेत्रों में सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कज्जाकिस्तान शांगहाई सहयोग संगठन के ढांचे में सक्रिय रूप से सहयोग करेगा और इसे बढ़ावा देगा।
उन्होंने कहा कि अब अन्तरराष्ट्रीय समुदाय के सामने अभूतपूर्व वित्तीय संकट मौजूद है। शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों समेत दुनिया के विभिन्न देश वित्तीय संकट के मुकाबले के लिए सहयोग के नए तरीके ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। श्री यर्मेक्बायेव ने कहा कि हालांकि शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों की सामाजिक व्यवस्थाएं और आर्थिक विकास के तरीके भिन्न-भिन्न हैं, लेकिन सभी सदस्य देश बहुपक्षीय आर्थिक व व्यापारिक सहयोग को बड़ा महत्व देते हैं। वित्तीय संकट की स्थिति में विभिन्न सदस्य देश समाज व अर्थतंत्र के सतत विकास को सुनिश्चित करने के लिए समान कोशिश कर रहे हैं।
श्री यर्मेक्बायेव का विचार है कि शांगहाई सहयोग संगठन के ढांचे में एकीकृत ऊर्जा बाजार और परिवहन का समान रास्ता स्थापित करना बहुत महत्वपूर्ण है। आतंकवाद, पृथकतावाद व उग्रवाद शांगहाई सहयोग संगठन के सदस्य देशों के सामने मौजूद प्रमुख खतरे हैं। (ललिता)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |