2009-05-08 10:43:08

सी.आर.आई. की सिडनी रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा की स्थापना हुई

चाइना रेडियो इन्टरनेशनल की सिडनी रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा सात तारीख को औपचारिक रूप से स्थापित हुई । वह दक्षिण प्रशांत महासागर के क्षेत्र में सी.आर.आई. द्वारा स्थापित की गयी पहली रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा है, और विश्व के दायरे में वह सी.आर.आई. की 11 वीं रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा भी है।

सिडनी स्थित चीनी जनरल कौंसुलर हू शान ने उद्घाटन रस्म में सी.आर.आई. के चीनी भाषा को लोकप्रिय बनाने के कार्य का उच्च मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चाइना रेडियो इन्टरनेशनल सब से पहले चीनी भाषा सिखाने वाले चीनी मीडिया संस्थाओं में से एक है। रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा की स्थापना ऑस्ट्रेलियाई लोगों के चीनी भाषा व चीनी संस्कृति सीखने के लिये एक नया मंच पेश करेगी।

सिडनी रेडियो कंफ्यूशियस कक्षा सी.आर.आई. व ऑस्ट्रेलिया-चीन शिक्षा व संस्कृति केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित की गयी है, जो सी.आर.आई. के रेडियो कंफ्यूशियस कॉलेज के अधीन है। यहां रेडियो कंफ्यूशियस कॉलेज के मल्टीमीडिया, बहुभाषी व विभिन्न तरीकों की पढ़ाई की श्रेष्ठता के आधार पर  ऑस्ट्रेलिया-चीन शिक्षा व संस्कृति केंद्र के वास्तविक अनुभव व संसाधन से मिल-जुलकर चीनी भाषा सिखाई जाएगी ।(चंद्रिमा)

 
 (चंद्रिमा)