2009-04-28 17:29:43

मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं और अन्य गीत

श्यु पे तुंग चीन के प्रसिद्ध संगीतकार है और उन के संगीत लोगों को बहुत पसंद है। संगीतकार श्यु पे तुंग का जन्म वर्ष 1954 में उत्तर चीन के तालियन शहर में हुआ। सन 1970 में उन्होंने फुचो की सैनिक संगीत नृत्य मंडली में दाखिला लिया और 1976 में चीनी केंद्रीय संगीत विद्यालय में विधिवत संगीत की उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए दाखिल हुए। अब वे चीनी गीत संगीत संघ के उपाध्यक्ष हैं। पिछली सदी के आठवें दशक के बाद से श्यु पे तुंग ने एक हजार से अधिक धुनों की रचना की है। लोगों को उन की बनाई धुनें बहुत पसंद है। अक्सर लोग उन की धुनों को गुनगुनाते हैं।

गीत 1 एक पूरा जीवन।

दोस्तो, अब सुनिए एक गीत जिस का शीर्षक है—एक पूरा जीवन। इस की गीत की धुन श्यु पे तुंग ने तौयार की है और खुद उन्होंने इसे गाया भी है। उन्होंने कई टी.वी. धारावाहिकों में संगीत दिया है जो खासा लोकप्रिय हुआ है। चीन के संगीत मंच पर भी सबसे अच्छा संगीत बन कर उभरा है।

"एक पूरा जीवन"नामक यह गीत "एक पूरा जीवन"टी.वी धारावाहिक का प्रमुख गीत है। श्यु पे तुंग को इस धारावाहिक की कहानी बहुत पसंद है इसलिए उन्होंने इस गीत को और इस की धुन को तैयार करने में बहुत कोशिश की है। इस गीत की धुन बहुत कर्णप्रिय है। इसे याद करना भी आसान है। इस गीत में एक गरीब पुलिसकर्मी के जीवन की कठिनाइयों को चित्रित किया गया है।

श्यु पे तुंग ने कई बार रंगारंग प्रस्तुतियों के गीत-संगीत के आयोजन की जिम्मेदारी निभाई है। अनेक बार गीत-संगीत प्रतियोगिताओं में वह निर्णायक भी बने हैं। और कई बार अंतर्राष्ट्रीय गीत-संगीत आदान-प्रदान में उन्होंने देश का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने अमेरीका, जर्मनी, इटली, फ्रांस, आस्ट्रेलिया, जापान और मिश्र आदि देशों व क्षेत्रों की यात्रा भी की है।

गीत 2 मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं

दोस्तो, अब सुनिए एक गीत जिसका शीर्षक है—मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं। यह गीत श्यु पे तुंग ने इटली की यात्रा के दौरान बनाया है। गीत के बोल बड़े काव्यात्मक हैं और लय भी बड़ी मधुर है। लोगों द्वारा प्रेम की तलाश गीत का विषय है। गीत के बोल हैं—मैं बर्फ के फाहों की तरह आकाश से उतरा हूं। तुम्हारे मन में झांकना चाहता हूं। लेकिन तुम्हारे दिल में उतरने का रास्ता मुझे नहीं पता। इसलिए मैं अकेला बाहर इंतजार कर रहा हूं। तुम्हारे समझ मेरा प्रेम निवेदन कभी नहीं बदला है।

संगीतकार श्यु पे तुंग का रचना क्षेत्र बहुत व्यापक है। फैशनेबल आधुनिक लोकप्रिय संगीत, फिल्मी गीत, नृत्य-नाटिका के संगीत में उसे बड़ी उपलब्धियां प्राप्त हुई हैं, विशेषकर ऐतिहासिक विषयों पर आधारित संगीत रचना में श्यु पे तुंग को बहुत सफलता मिली है। जैसे "छिंग राजवंश में युंग चंग का शासन"शीर्षक टी.वी धारावाहिक में श्यु पे तुंग ने जो संगीत दिया, इस धारावाहिक के लोकप्रिय होने में उस की भी बड़ी भूमिका रही है।

गीत 3 जनता का हृदय जीत कर देश पर राज करना

दोस्तो, अब सुनिए"छिंग राजवंश में युंग चंग का शासन"नामक टी.वी धारावाहिक का प्रमुख गीत, जिसका शीर्षक है—जनता का हृदय जीत कर देश पर राज करना। ऐतिहासिक विषयों पर आधारित संगीत रचना के संदर्भ में श्यु पे तुंग ने कहा कि एक संगीतकार को जीवन को करीब से देखना और महसूस करना चाहिए। चीन की पांच हजार साल पुरानी संस्कृति और सभ्यता की विरासत पर मुझे गौरव महसूस होता है। इस से मुझे बहुत ज्ञान और जानकारी भी प्राप्त हुई है। अपने देश को प्यार करते हुए मैं हमेशा इतिहास में झांक कर इसे और गहराई से समझना चाहता हूं। हर ऐतिहासिक धारावाहिक मेरे लिए एक अच्छी किताब है।