2008-09-29 17:45:16

विदेश के विभिन्न जगतों के व्यक्तियों ने शनचो सात की सफलता पर बधाई की

 हाल में विदेश के विभिन्न जगतों के व्यक्तियों ने शनचो सात की सफलता पर बधाई की।
   कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति ला म्योंग बाक, लाओस के अध्यक्ष श्री चोउमाली,प्रधान मंत्री श्री बोउसोन,पाकिस्तान के राष्ट्रपति श्री जरदारी,सूडान के राष्ट्रपति श्री बशर, टोगो के राष्ट्रपति श्री फ़ाउरे ने विभन्न रूपों से शनचो सात की सफलता  पर बधाई दी। तुर्कमानिस्तान के राष्ट्रपति ने कहा कि चीन ने अधिक प्रगति की है।
   विदेशी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने शनचो सात की सफलता और अंतरिक्ष  यात्री के स्पेस वॉल्क का उच्च मूल्यांकन किया। यूरोप अंतरिक्ष ब्यूरो के एक अधिकारी श्री बेर्गक्विस्ट ने कहा कि यह इस बात का द्योतक है कि चीन का अंतरिक्ष विकास आगे बढ़ा है। रूस के रूसी भू-उड़ान नियंत्रण केंद्र के प्रधान श्री सोलोवयोव ने कहा कि शनचो सात चीन की अंतरिक्ष तकनीक के लिए महत्वपूर्ण है। कनाडा अंतरिक्ष यात्री श्री ब्यादनी ने कहा कि चीन विश्व अंतरिक्ष तकनीक सहयोग में एक महत्वपूर्ण सदस्य होगा।
   इन के अलावा,शनचो सात की सफलता विदेश में रह रहे चीनियों और प्रवासी चीनियों के लिए एक प्रोत्साहन है। फ़्रांस में चीनी विज्ञान-तकनीक कर्मचारी संगठन के प्रधान श्री चेन योन्ग ने कहा कि चीन ने शनचो सात से विश्व के अंतरिक्ष कार्य के लिए योगदान दिया है। मैक्सिको में चीनी और प्रवासी चीनी संगठन के उप प्रधान श्री चू हाई यान ने कहा कि शनचो सात के सफल स्पेस वॉक से सारे चीनियों की देशभक्ति बढ़ी है। (होवेई)