2008-09-29 17:37:29

विदेशी मीडिया ने शनचो सात की सफल उड़ान का सकारात्मक मूल्यांकन किया

  शनचो सात समानव अंतरिक्षयान का वापसी मॉड्युल 28 तारीख को सफलतापूर्वक पृथ्वी पर उतरने के बाद,विदेशी मीडिया ने ठीक समय पर इस की सक्रिय रूप से रिपोर्टें दी व उच्च मूल्यांकन किया और माना कि चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में और प्रगति हुई है।
   सिन्गापुर के ल्यान ह जाओ बाओ समाचार पत्र ने 29 तारीख को अपनी एक समीक्षा में शनचो सात की सफलता का उच्च मूल्यांकन करते हुए कहा कि चीन में इस प्रकार का राष्ट्रीय गर्व भाव और आत्म विश्वास चीन की सुधार और खुलेपन की दिशा को और प्रोत्साहित करेगा।
   अमेरिकी सी.एन.एन.की रिपोर्ट में कहा गया कि चीन का स्पेस वॉक अगले चरण में स्पेस स्टेशन की स्थापना करने के लिए लाभदायक है और स्पेस स्टेशन की स्थापना करना चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण लक्ष्य है। अमेरिकी नेशनल पब्लिक रेडियो की रिपोर्ट ने कहा कि चीन का स्पेस वॉक मील का पत्थर है और वह चीनियों,खास कर चीनी युवकों में राष्ट्रीय गौरव बढ़ाएगा।
   बी.बी.सी की वेब साईट में कहा गया है कि चीन के तीन अंतरिक्ष यात्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण परीक्षण किया है और चीन ने सफलता के साथ पहली बार स्पेस वॉक किया है।
   फ़्रांस न्यूज़ ने अपने ब्रेकिंग समाचार से शनचो सात की सफल उड़ान की रिपोर्ट दी और माना कि चीन का स्पेस वॉक मील का पत्थर है।
   जापानी क्योडो ने कहा कि शनचो सात ने फिर एक बार विश्व के सामने चीन की प्रगति दिखायी है। जापान के योमिउरी शिम्बून समाचार पत्र की वेब साईट में कहा गया कि अंतरिक्ष क्षेत्र में एक बड़े देश के रुप में चीन ने विश्व पर गहरी छाप छोड़ी है।
   कोरिया गणराज्य की योन्ह समाचार एजेंसी ने कहा कि शनचो सात में अंतरिक्ष यात्रियों का सफल स्पेस वॉक चीन अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ाएगा। (होवेइ)
 
 
 
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040