2008-09-28 20:05:17

कुछ विदेशी नेताओं ने शनचो सात समानव अंतरिक्ष उड़ान की सफलता पर बधाई दी

इधर के दिनों में कुछ देशों के नेताओं ने विभिन्न माध्यमों से शनचो सात समानव अंतरिक्षयान की उड़ान की सफलता पर बधाई दी। वे हैं, कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति मी ल्युंग बाक, लाओस के राजाध्यक्ष चुमाली और प्रधान मंत्री बोआसुन, पाकिस्तानी राष्ट्रपति जरदारी, सूडान के राष्ट्रपति बशर और टोगो के राष्ट्रपति फाओरे हैं।

विभिन्न देशों के नेताओं ने कहा कि शनचो सात समानव अंतरिक्षयान मिशन की सफलता चीन के अंतरिक्ष तकनीक के विकास का एक और मील का पत्थर है। चीनी अंतरिक्षयात्री के प्रथम स्पेस वाल्क ने विश्व अंतरिक्ष इतिहास में चीन का प्रमुख स्थान साबित किया है। उन्होंने शुभकामनाएं कीं कि अंतरिक्ष क्षेत्र में चीन और ज्यादा महान उपलब्धियों को हासिल करता रहेगा। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040