2008-09-28 18:36:25

शनचो अंतरिक्षयात्री वापसी मॉड्युल से बाहर आये

28 तारीख की रात को 18 बजकर 22 मिनट पर शनचो सात समानव अंतरिक्षयान में सवार तीन अंतरिक्षयात्री वापसी मॉड्युल से बाहर आये। यह इस बात का द्योतक है कि चीन की तीसरी बार के समानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन को सफलता मिली है।

ध्यान रहे, शनचो सात समानव अंतरिक्षयान 25 तारीख की रात को उत्तर पश्चिमी चीन के च्यो छ्वैन उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र में प्रक्षेपित किया गया। उड़ान के दौरान, अंतरिक्षयात्री च्यैई ची कांग ने प्रथम बार स्पेस वाल्क किया। सभी पूर्वनिर्धारित मिशनों को पूरा करने के बाद, अंतरिक्षयान 28 तारीख की शाम को उत्तरी चीन में सुरक्षित रूप से वापस आया। (श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040