2008-09-28 17:36:06

समुद्रपारी प्रवासी चीनियों का मानना है कि स्पेस वॉल्क ने चीन के अंतरिक्ष विकास का नया अध्याय जोड़ा है

चीनी अंतरिक्षयात्री चैई ची कांग ने 27 तारीख को सफलतापूर्ण रूप से स्पेस वॉल्क पूरा किया है। विदेशों में प्रवासी चीनियों का मानना है कि चीनी अंतरिक्षयात्री के प्रथम स्पेस वॉल्क ने चीन के अंतरिक्ष कार्य के विकास कार्य में एक नया अध्याय जोड़ा है।

फ्रांसिसी छाओ चो संघ के कार्यकारिणी अध्यक्ष श्री वू वू ह्वा ने कहा कि उन्हें बड़ी खुशी हुई है कि अपनी आंखों से चीन द्वारा सपना को पूरा करने के ऐतिहासिक समय को देखा है। स्पेस वॉल्क की सफलता ने चीनी अंतरिक्ष कार्य के विकास के लिए एक नया अध्याय जोड़ा है, जो दुनिया भर के चीनियों के लिए गौरव की बात है।

फ्रांस की एक उपग्रह कंपनी में कार्यरत श्री यैई शू मींग ने कहा कि चीनी अंतरिक्षयात्री के प्रथम स्पेस वॉल्क ने चीन के लिए मूल्यवान अनुभव दिया है, जिस का अहम महत्व होता है।

वाशिन्टन स्थित अमरीकी विश्व चीनी मूल के लोगों के संघ के अध्यक्ष ह्वांग च्येई फींग ने कहा कि चीनी अंतरिक्षयात्री का प्रथम स्पेस वॉल्क चीनी समानव अंतरिक्ष विकास प्रक्रिया में नया कदम है, जिस से विदेशों में रहने वाले प्रवासी चीनी बहुत उत्साहित हैं।

मैक्सिको प्रवासी चीनी संघ ने भी प्रवक्ता जारी करके शनचो सात समानव अंतरिक्षयान के सफलतापूर्ण प्रक्षेपण तथा अंतरिक्षयात्री के सफलतापूर्ण स्पेस वॉल्क पर बधाई दी।(श्याओयांग)

© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040