चीनी अंतरिक्षयात्री चैई ची कांग 27 तारीख को स्पेस वॉल्क को पूरा करके सुभीतापूर्ण रूप से शनचो सात समानव अंतरिक्षयान में वापस लौटे थे। कुछ विदेशी अंतरिक्ष विशेषज्ञों ने इस का उच्च मूल्याकन किया और प्रशंसा करते हुए कहा कि चीनी अंतरिक्षयात्री का प्रथम स्पेस वॉल्क समूचे मनुष्य की उपलब्धि है।
युरोपीय अंतरिक्ष ब्यूरो के चीन व रूस के सहयोग मामलों के जिम्मेदार अधिकारी श्री कार्ल बेर्गखविस्ट ने कहा कि चीनी अंतरिक्षयात्री का प्रथम स्पेस वॉल्क बहुत अच्छा है। शनचो सात समानव अंतरिक्षयान के सफलतापूर्ण प्रक्षेपण और अंतरिक्षयात्री के सफल स्पेस वॉल्क से यह जाहिर हुआ है कि चीन ने दो चुनौती देने वाले अंतरिक्ष मिशनों को पूरा किया है, और यह अवश्य ही चीन के अंतरिक्ष उद्योग के आगे विकास को आगे बढ़ाएगा।
रूस के भू-उड़ान नियंत्रण केंद्र के प्रधान श्री वलादिमिर सोलोवयोव ने कहा कि चीन रूस व अमरीका के बाद तीसरा देश बन गया, जो स्वतंत्र रूप से स्पेस वॉल्क पूरा कर सकता है। यह सारे मनुष्य की उपलब्धि है।
कानाडा अंतरिक्षयात्री श्री बियादनी ट्रिगवासूंग ने कहा कि चीन ने सफलतापूर्ण शनचो सात समानव अंतरिक्षयान का प्रक्षेपण किया और प्रथम बार स्पेस वॉल्क को पूरा किया गयया। यह न केवल चीन के लिए अहम महत्व होता है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष तकनीक सहयोग के ढांचे को भी बदलेगा। चीन संभवतः निकट भविष्य में विश्व के अंतरिक्ष तकनीक सहयोग की प्रमुख शक्ति बनेगा। (श्याओयांग)
![]() |
![]() |
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040 |