2008-09-28 16:26:39

शनचो सात अंतरिक्षयान 28 सितंबर को तीसरे पहर पृथ्वी पर वापस लौटेगा

 शनचो सात समानव अंतरिक्ष उड़ान के संचालन विभाग से मिली खबर के अनुसार शनचो सात समानव अंतरिक्षयान पूर्व योजना व कार्यक्रम के मुताबिक 28 सितंबर को तीसरे पहर पृथ्वी पर वापस लौटेगा।
   वर्तमान में शनचो सात समानव अंतरिक्ष उड़ान का संचालन व अंतरिक्षयात्रियों का काम सामान्य है।
   शनचो सात अंतरिक्षयान 25 तारीख की रात को उत्तर-पश्चिमी चीन के च्यो छुएं उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र से तीन अंतरिक्षयात्रियों को लेकर छोड़ा गया। 27 तारीख को तीसरे पहर अंतरिक्षयात्री श्री चाई ची कांग ने चीनी अंतरिक्षयात्री के पहले स्पेस वॉल्क के लिए अंतरिक्षयान से बाहर निकल कर सुचारू रूप से गतिविधि की। विशेषज्ञों का विचार है कि इस से यह जाहिर है कि चीन ने अंतरिक्ष प्रयोगशाला या अंतरिक्ष स्टेशन के निर्माण का लक्ष्य पूरा करने की दिशा में एक बड़ा कदम बढ़ाया है ।
(वनिता)
 
© China Radio International.CRI. All Rights Reserved.
16A Shijingshan Road, Beijing, China. 100040